फलकनाज ने फलक बाजपेयी बनकर हनुमान मंदिर में प्रेमी संग सात फेरे लिए। मंत्रोच्चारण के बीच हिंदू रीति रिवाज से उनका विवाह संपन्न हुआ। इस दौरान मौजूद लोगों ने आतिशबाजी करके खुशी मनाई।
यूपी के रायबरेली में प्रेमी की खातिर युवती ने धर्म बदलकर हिंदू रीति रिवाज से शादी रचाई। हनुमान मंदिर में हुई इस शादी में हिंदू संगठन के कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान आतिशबाजी करके सभी ने खुशियां मनाईं।
विज्ञापन
मामला लालगंज कस्बा के घोसियाना मोहल्ले का है। यहां की रहने वाली फलकनाज और नगर के ही साकेत नगर निवासी कुशाग्र बाजपेयी का तीन साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। लड़का मोबाइल शॉप पर काम करता है, तो युवती एक क्लीनिक में रिसेप्शनिस्ट है।
24 सितंबर को फलकनाज घर से चली गई। परिजनों ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने कोशिश करके दोनों को ढूंढ निकाला। कोतवाली में पुलिस और घरवालों ने युवती को समझाया। लेकिन, उसने कुशाग्र के साथ रहने का निर्णय लिया। जानकारी हिंदू संगठनों को मिली तो उनके पदाधिकारियों ने भी हस्तक्षेप किया।
विज्ञापन
रविवार को कस्बा के ही बेहटा चौराहा स्थित हनुमान मंदिर में दोनों ने हिंदू रीति रिवाज से विवाह कर लिया। फलकनाज ने अपना नाम फलक बाजपेयी रख लिया। इस मौके पर विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष अजय बाबू पांडे, गौरव शुक्ला, एडवोकेट पंकज पांडे, विवेक गुप्ता, प्रदीप आदि मौजूद रहे। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि दोनों ने मंदिर में विवाह किया है।