यह बात एनटीपीसी उत्तरी क्षेत्र के अधिशासी निदेशक सप्तर्षि राय ने मंगलवार को ऊंचाहार परियोजना में हुए शरद मेले के उद्घाटन के दौरान कही।
मेले का उद्घाटन उत्तरी महिला मंडल की अध्यक्षा महुआ राय ने किया। मुख्य अतिथि का प्रियदर्शिनी महिला क्लब की अध्यक्षा प्रतिमा सैमुएल ने स्वागत किया।
मेले के विशिष्ट अतिथि सप्तर्षि राय का समूह महाप्रबंधक राकेश सैमुएल, विभागाध्यक्षों ने अभिनंदन किया। अतिथिजनों ने मेला परिसर में पूजा-अर्चना की एवं मेले का अवलोकन किया।
इसके अलावा फन राइड्स, हाउजी, फन गेम्स, लकी ड्रा तथा इलेक्ट्रानिक एवं वाहन उत्पाद के दुकानों में भारी भीड़ जमी रही। इस दौरान अधिकारियों ने पौधरोपण किया।
इस दौरान सांस्कृतिक संध्या आयोजित की गई, जिसका प्रस्तुतिकरण मनोहारी रहा। मेला परिसर में जरूरतमंदों को सिलाई मशीन तथा श्रवण यंत्र का वितरण किया गया।
मेले में पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता अभियान तथा उद्यान विभाग के सौजन्य से संचालित किये गए प्राकृतिक एवं नैसर्गिक सौंदर्य के प्रस्तुतिकरण को सभी की सराहना मिली।
ऊंचाहार प्रवास के दौरान क्षेत्रीय अधिशासी निदेशक सप्तर्षि राय ने प्लांट का भ्रमण किया और निर्माणाधीन विद्युत इकाई की साइट का निरीक्षण किया।
समीक्षा बैठक में महाप्रबंधक परियोजना संजय मदान, महाप्रबंधक अनुरक्षण एवं प्रचालन लक्ष्मीधर साहू, कंचन नाथ मौजूद रहे।