फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: 128 अन्नपूर्णा भवनों में बढ़ेंगी सुविधाएं

Sun, 01 Nov 2026 01:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिले में पूर्ण हो चुके 128 अन्नपूर्णा भवनों में कार्डधारकों के लिए सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी। इसके लिए करीब 32 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। प्रत्येक अन्नपूर्णा भवन को 25-25 हजार रुपये दिए जाएंगे। इस धनराशि से सभी भवनों में ग्लो साइन बोर्ड, बैठने के लिए सीमेंटेड बेंच और पीने के पानी के लिए टोटीदार स्टील कंटेनर की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन


जिला पूर्ति अधिकारी उबैदुर्रहमान ने बताया कि जिले में 128 अन्नपूर्णा भवनों का निर्माण कराया गया है। इनमें ज्यादातर भवन पूर्ण हो चुके हैं। हर माह राशन लेने आने वाले कार्डधारकों को बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने के निर्देश मिले हैं। इसके तहत प्रत्येक भवन को 25 हजार रुपये की धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी।

उन्होंने बताया कि इस बजट से भवनों में बैठने की उचित व्यवस्था की जाएगी। साथ ही पीने के पानी के लिए टोटीदार स्टील कंटेनर रखे जाएंगे। भवनों की पहचान और जानकारी के लिए ग्लो साइन बोर्ड भी लगाए जाएंगे। इन व्यवस्थाओं का उद्देश्य राशन वितरण के दौरान आने वाले कार्डधारकों को होने वाली परेशानियों को कम करना है। इस संबंध में प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्द ही काम शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें