फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: वोटर लिस्ट में विवाहिता बेटियों व मृतकों के नाम भी दर्ज

Sun, 01 Nov 2026 01:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिले के अमावां ब्लॉक के मखदूमपुर गांव की पंचायत चुनाव की मतदाता सूची में गड़बड़ी सामने आई है। हाईकोर्ट के आदेश पर शुरू हुई जांच में मृतकों और शादी के बाद गांव छोड़ चुकी लड़कियों के नाम भी सूची में दर्ज मिले हैं। इसके अलावा लंबे समय से गांव से बाहर रह रहे लोगों के नाम भी मतदाता सूची में शामिल हैं। फिलहाल सूची का सत्यापन किया जा रहा है। जल्द ही जांच रिपोर्ट तैयार की जाएगी।
विज्ञापन


अमावां ब्लॉक के पूरे दीना पुरवा निवासी रोहित यादव ने बीते सितंबर में हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ में याचिका दायर की थी। इसमें मखदूमपुर की मतदाता सूची में मृतकों, नाबालिगों और गांव से पलायन कर चुके लोगों के नाम शामिल होने का आरोप लगाया गया था। याचिका में डीएम, सीडीओ, एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार और बीडीओ समेत संबंधित अधिकारियों से निष्पक्ष जांच कराने की मांग की गई थी। हाईकोर्ट के आदेश के बाद प्रशासन ने मतदाता सूची का सत्यापन शुरू कराया।

सदर तहसीलदार आकृति श्रीवास्तव, बीडीओ संदीप सिंह, नायब तहसीलदार शमीम अहमद, एडीओ पंचायत महेंद्र सिंह और ग्राम पंचायत अधिकारी महेंद्र समेत ब्लॉक कर्मियों की टीम ने मखदूमपुर के अलावा बीवियापुर, पूरे मोहन, पूरे मंगली का पुरवा, पूरे दीना का पुरवा और भूसू का पुरवा में घर-घर जाकर मतदाता सूची का सत्यापन किया।
विज्ञापन


एसडीएम सदर गौतम सिंह ने बताया कि मखदूमपुर की मतदाता सूची की जांच चल रही है। सत्यापन के दौरान मृतकों, गांव से बाहर रहने वाले लोगों और शादी के बाद गांव छोड़ चुकी लड़कियों के नाम भी सूची में मिले हैं। जल्द ही जांच पूरी कर रिपोर्ट तैयार कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें