फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: विशेषज्ञों ने दिया भविष्य संवारने का मंत्र

Fri, 11 Sep 2026 01:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। शहर के पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को समग्र शिक्षा अभियान के तहत कॅरिअर गाइडेंस मेला लगा। इसका उद्देश्य छात्राओं को विभिन्न कॅरिअर विकल्पों की जानकारी देकर सही दिशा में मार्गदर्शन करना था। इस दौरान छात्राओं ने अलग-अलग वेशभूषा में आकर अपने भविष्य के लक्ष्यों को दर्शाया।
विज्ञापन


कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला अस्पताल के एमडी फिजीशियन डॉ. शिवेंद्र, प्रधानाचार्य डॉ. स्मिता मिश्रा, उप प्रधानाचार्य सुमन सिंह और सुनीता सिंह ने किया।

विभिन्न क्षेत्रों से आए कॅरिअर विशेषज्ञों डॉ. प्रिया सिंह, नीरज श्रीवास्तव, अमृतांश यादव, अपर्णा श्रीवास्तव, अमिता श्रीवास्तव, सविता वर्मा और बृजेश शर्मा ने छात्राओं को विज्ञान, कला, वाणिज्य, मेडिकल, इंजीनियरिंग, प्रतियोगी परीक्षाओं, कौशल विकास और स्वरोजगार के बारे में बताया।
विज्ञापन


छात्राओं ने रिटेल, ब्यूटी, संगीत, खाद्य संरक्षण, चित्रकला, मूर्तिकला, आर्ट एंड क्राफ्ट, प्रशासनिक सेवा, पत्रकारिता, विधि और अर्थशास्त्र जैसे क्षेत्रों से जुड़े स्टॉल लगाए। जिससे उनमें व्यावहारिक ज्ञान, उद्यमशीलता और आत्मनिर्भरता की भावना विकसित हो सके।

इसके साथ ही छात्राओं ने एक लघु नाटिका और रैंप वॉक भी प्रस्तुत की। नोडल शिक्षिका माधुरी ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन ऋचा राय व प्राची मिश्रा ने किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें