फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंग्रेजी का पेपर देने नहीं आए हाईस्कूल के 2569 परीक्षार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा में बुधवार को पहली पाली में काफी सख्ती दिखी। सचल दलों के साथ अधिकारियों ने भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन

हाईस्कूल के 2569 परीक्षार्थियों ने अंग्रेजी का पेपर नहीं दिया तो इंटरमीडिएट में भी 31 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे।
बुधवार को पहली पाली में महत्वपूर्ण विषय की परीक्षा रही। हाईस्कूल के परीक्षार्थियों का अंग्रेजी का पेपर कराया गया। इसमें 34,078 परीक्षार्थियों को शामिल होना था, लेकिन 31,496 परीक्षार्थियों ने उपस्थिति दर्ज कराते हुए एग्जाम दिया तो 2569 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
पहली पाली में ही इंटरमीडिएट की पाकशास्त्र, परिधान रचना, बहुउद्देशीय स्वास्थ्य, रंगीन फोटोग्राफी, रेडियो-टीवी, आटोमोबाइल, फसल सुरक्षा, बैंकिंग, आशुलिपि, टंकण, अकाउंटिंग एवं अंकेक्षण की परीक्षा कराई गई। इसमें 606 परीक्षार्थियों को शामिल होना था, जिसमें 31 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। यानी कि 575 परीक्षार्थियों ने इम्तिहान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें