फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सख्त पहरे में हुई सीटीईटी, कोरोना प्रोटोकॉल का किया गया पालन

विज्ञापन
सीटेट देकर निकलते अभ्यर्थी। - फोटो : RAIBARAILY
विज्ञापन
रायबरेली। केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) रविवार को जिले में बनाए गए 28 परीक्षा केंद्रों में कराई गई। दो पालियों में हुई इस परीक्षा में सख्त पहरा रहा। गेट पर सघन चेकिंग के बाद अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन

सीटीईटी के लिए एसजेएस पब्लिक स्कूल, न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल, एफजी डिग्री कॉलेज, जीआईसी, बीएसएस पब्लिक स्कूल, विबग्योर पब्लिक स्कूल, वैदिक इंटर कॉलेज, एफजी इंजीनियरिंग कॉलेज, चौधरी दीनदयाल पटेल इंटर कॉलेज, वीणा पाणि इंटर कॉलेज, केंद्रीय विद्यालय, हेमकुंड पब्लिक स्कूल, डीएवी पब्लिक स्कूल, काशी ब्राइट, बख्शी मेमोरियल, आधारशिला, डीएमपीएस, दयानंद पीजी कॉलेज समेत 28 परीक्षा केंद्र बनाए गए।
इन परीक्षा केंद्रों पर पहली पाली सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक 11,393 और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 4.30 बजे तक 10,098 अभ्यर्थी आवंटित किए गए थे। ऊंचाहार प्रतिनिधि के मुताबिक क्षेत्र में बनाए गए एसजेएस पब्लिक स्कूल, डीएवी पब्लिक स्कूल, चिन्मया विद्यालय में सीटीईटी दोनों पालियों में हुई।
विज्ञापन

अच्छा रहा पेपर, कुछ सवालों ने उलझाया
सीटीईटी देने के बाद ज्यादातर अभ्यर्थियों के चेहरे खिले रहे। आलमपुर निवासी आलोक रावत, अजीतपुर निवासी अभिषेक कुमार, अभ्यर्थी चेतन कबीर ने कहा कि पेपर अच्छा रहा। कुछ सवालों ने जरूर उलझाया, लेकिन ज्यादातर सवाल हल होने के बाद राहत महसूस की। तेलियाकोट की रहने वाली अफरीन फातिमा, फरहीन बानो और नई बाजार लालगंज की रहने वाली शिवालिनी सिंह ने भी कहा कि काफी अच्छा पेपर रहा। सफल होने की पूरी उम्मीद है। परीक्षा केंद्र पर व्यवस्थाएं भी दुरुस्त रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें