फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड के परीक्षा केंद्रों पर आई सौ से अधिक शिकायतें

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से जारी की गई जिले के 104 परीक्षा केंद्रों की अनंतिम सूची में ढेरों खामियां हैं। खासकर परीक्षार्थियों के आवंटन को लेकर ज्यादा दिक्कतें आ रही हैं। कहीं धारण क्षमता से अधिक परीक्षार्थी आवंटित कर दिए गए हैं तो कई विद्यालयों के परीक्षा केंद्र की दूरी बहुत अधिक हो गई है।
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं को होने वाली दुश्वारी को देखते हुए विद्यालयों में शिकायतें की हैं। प्रत्यावेदन की समय सीमा समाप्त हो चुकी है और 100 से अधिक शिकायतें प्राप्त हुई हैं। कई विद्यालयों में परीक्षा केंद्र बनाने की मांग भी की है।
माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश ने 104 परीक्षा केंद्रों की अनंतिम सूची 26 जनवरी को जारी की थी। इस संबंध में कोई विसंगति या आपत्ति होने पर 30 जनवरी तक प्रत्यावेदन मांगे गए थे।
विज्ञापन

इसके बाद ताबड़तोड़ शिकायतें मिलने लगीं। किसी ने ई-मेल से तो किसी ने डाक से प्रत्यावेदन भेजे। ज्यादातर शिकायतें मानक से अधिक दूरी पर परीक्षा केंद्र बनाने या फिर धारण क्षमता से अधिक परीक्षार्थी आवंटित करने संबंधी हैं।
संसाधनों का अभाव बताते हुए परीक्षा केंद्र निरस्त करने की मांग भी की गई है। साथ ही कई विद्यालयों ने परीक्षा केंद्र बनाने का अनुरोध किया है। अब तक 100 से अधिक शिकायतें ई-मेल और डाक से मिली हैं, जिनका अभिलेखीकरण किया जा रहा है। इन प्रत्यावेदनों का परीक्षण कराकर 9 फरवरी तक यूपी बोर्ड को आख्या भेजनी है।
कुल परीक्षा केंद्र - 104
राजकीय 10
सहायता प्राप्त 41
वित्तविहीन 53
कुल परीक्षार्थियों की संख्या - 71,670
हाईस्कूल के परीक्षार्थी - 38,705
(38,328 संस्थागत, 377 व्यक्तिगत)
इंटरमीडिएट के परीक्षार्थी - 32,965
(31,593 संस्थागत, 1,372 व्यक्तिगत)
परीक्षा केंद्रों की अनंतिम सूची के संबंध में प्राप्त प्रत्यावेदन का अभिलेखीकरण किया जा रहा है। सभी प्रत्यावेदनों और विसंगतियों को ध्यान में रखते हुए परीक्षण कराया जाएगा, ताकि उनका निस्तारण करते हुए माध्यमिक शिक्षा परिषद को आख्या भेजी जा सके।
विज्ञापन

-डॉ. चंद्रशेखर मालवीय, डीआईओएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें