फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सईएन को बनाया बंधक

Tue, 28 Jul 2015 12:08 AM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
तीन साल से जगतपुर रजबहे में पानी न आने से खफा किसानों के सब्र का बांध सोमवार को फूट पड़ा। कलेक्ट्रेट पहुंचकर किसानों ने न सिर्फ प्रदर्शन कर नारेबाजी की, बल्कि सिंचाई विभाग के दक्षिणी खंड के अधिशासी अभियंता दीप कुमार को बंधक बना लिया।
विज्ञापन


 आधा घंटे तक किसानों ने अधिशासी अभियंता को गाड़ी से नहीं उतरने दिया। इस  दौरान खूब खरीखोटी सुनाई। बाद में अधिशासी अभियंता ने मौके पर पहुंचकर समस्या का निस्तारण करने की बात कही, तब कहीं जाकर किसानों का गुस्सा शांत हो सका।

राही ब्लॉक क्षेत्र के कोला हैबतपुर, जनसेरा, मेजरगंज समेत एक दर्जन गांव के किसान जगतपुर रजबहा से फसलों की सिंचाई करते थे। तीन साल से रजबहे में पानी नहीं छोड़ा जा रहा है। इससे किसान खेती नहीं कर पा रहे थे।
विज्ञापन


 सुबह किसान कलेक्ट्रेट पहुंचे और डीएम को ज्ञापन देने के साथ ही प्रदर्शन किया। सूचना मिलने पर अधिशासी अभियंता पहुंचे तो किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। किसानों ने अधिशासी अभियंता को बंधक बना लिया।

उन्हें गाड़ी से नीचे नहीं उतरने दिया। किसानों का गुस्सा देखकर अभियंता के होश उड़ गए। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई।

किसान शिव बहादुर, उदयराज, लाल बहादुर, राज बहादुर, संतराम, दिनेश यादव, हरिकेश सिंह, सर्वेश कुमार, बिंदादीन, सतीश, रामपाल, अरुण तिवारी, बिंदेश्वरी, अरविंद पटेल आदि का कहना था कि पानी न छोड़े जाने के कारण परिवार चलाना मुश्किल हो गया है।

अफसरों से शिकायत करो तो वह ध्यान नहीं देते हैं। तीन साल से पानी न आने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बाद में अधिशासी अभियंता ने किसानों के साथ वार्ता की और भरोसा दिया कि उनकी समस्या दूर कराई जाएगी।
विज्ञापन


यही नहीं अधिशासी अभियंता ने जगतपुर रजबहा का जायजा लिया और आश्वासन दिया कि जल्द पानी छोड़ा जाएगा। इससे किसानों का गुस्सा शांत हो सका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें