फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: 24 पदों पर हुई भर्ती के बाद भी एआरपी के 40 पद रिक्त

Sat, 22 Nov 2025 01:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। बेसिक शिक्षा विभाग में एकेडमिक रिसोर्स पर्सन (एआरपी) के सभी 64 रिक्त पदों को भरा नहीं जा सका है। दूसरे चरण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी महज 24 पदों पर ही अभ्यर्थी चयनित हुए। उन्हें कार्यक्षेत्र भी आवंटित कर दिया गया है। दो चरणों की चयन प्रक्रिया के बावजूद 40 पद अभी भी रिक्त रह गए हैं, जिन्हें अब तीसरे चरण की प्रक्रिया से भरा जाएगा।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने दूसरे चरण में चयनित शिक्षकों को तीन दिन के भीतर कार्यभार ग्रहण करने के आदेश दिए हैं। जिन 24 अध्यापकों (अभ्यर्थियों) का चयन एआरपी पद पर हुआ है, उनमें गणित विषय से एक, अंग्रेजी विषय से तीन, हिंदी विषय से आठ, सामाजिक विषय से चार और विज्ञान विषय से आठ शिक्षक शामिल हैं। इन सभी चयनित शिक्षकों को विकास क्षेत्रों में रिक्त पदों पर तैनाती देते हुए कार्यक्षेत्र आवंटित कर दिए गए हैं। महराजगंज में दो, हरचंदपुर में तीन, बछरावां में तीन, सतांव में एक, ऊंचाहार में तीन, शिवगढ़ में तीन, डलमऊ में दो, लालगंज में एक, खीरों में दो, सलोन में एक, जगतपुर में एक, डीह में एक और अमावां में एक शिक्षक को तैनाती मिली है।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल सिंह ने संबंधित शिक्षकों को आदेश जारी करते हुए कहा है कि तीन दिन के भीतर विद्यालय से कार्यमुक्त होकर जिला परियोजना कार्यालय में कार्यभार ग्रहण कर लें। जिले में एक नगर क्षेत्र और 18 विकास क्षेत्र हैं। हर क्षेत्र में अलग-अलग विषयों के पांच एआरपी होने चाहिएं। इस तरह एआरपी के कुल 95 पद निर्धारित हैं। पहले चरण में चयन प्रक्रिया के दौरान महज 31 पद ही भरे जा सके थे। इसीलिए 64 रिक्त पदों के लिए दूसरे चरण की चयन प्रक्रिया शुरू की गई थी, जो अब पूरी हो चुकी है। अब किस क्षेत्र में किस विषय के पद रिक्त हैं, इस बारे में ब्योरा जुटाया जा रहा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें