फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: घायल होने के बाद भी तबाह कर दी थीं पाक की चौकियां

Wed, 11 Jun 2025 12:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
जगतपुर क्षेत्र के पूरे अवस्थी अलावलपुर गांव में सैनिक भूपेंद्र कुमार बाजपेयी को गले लगाकर स्वाग
विज्ञापन
रायबरेली। तारीख नौ मई... रात का वक्त था। करीब 9.15 बज रहे थे... पाकिस्तान की तरफ से फायरिंग शुरू कर दी गई। हम लोगों ने पाकिस्तान की तीन चौकियों को नष्ट कर दिया। इस पर पाक सेना ने ड्रोन से हमला कर दिया। हमारे दो साथी शहीद हो गए। उनके पैर व सीने में चोट लग गई। वह खून से लतपथ थे, लेकिन देश प्रेम का जज्बा इस कदर था कि वह उनके कदम डगमगाए नहीं। मोर्टार से पाकिस्तान की दो और चौकियों को नष्ट कर दिया। पाकिस्तान ड्रोन को भी मार गिराया।
विज्ञापन


यह कहना है ऑपरेशन सिंदूर में भाग लेने वाले सेना के जवान भूपेंद्र कुमार वाजपेयी का। मंगलवार को भूपेंद्र के गृह जनपद आने की जानकारी हुई तो उनके स्वागत के लिए लोग आतुर दिखे। सीओ सदर अमित सिंह, सदर कोतवाली प्रभारी राजेश कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ रेलवे स्टेशन पहुंचकर सेना के जवान को रिसीव किया। फूल माला से स्वागत किया। पुलिस वाहन से भूपेंद्र को घर भिजवाया।

भूपेंद्र ने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान दुश्मनों को धूल चटाने के लिए सेना के जवान उतावले थे। हमें पाकिस्तान से देश के नागरिकों के मारे जाने का बदला लेना था। सेना ने एक बार फिर पाकिस्तान को धूल चटा दी। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भूपेंद्र की तैनाती भारत-पाकिस्तान सीमा पर थी। वह बीएसएफ बटालियन में तैनात थे।
विज्ञापन


जगतपुर ब्लॉक क्षेत्र के पूरे अवस्थी अलावलपुर निवासी कुशेंद्र कुमार वाजपेयी के बेटे भूपेंद्र ने ऑपरेशन सिंदूर में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया था। घर पहुंचने से पहले शिवाला मंदिर में भोलेनाथ के दर्शन किए। उनकी वीरता के बारे में दुर्गा शंकर वाजपेयी ने अवगत कराया। चाचा सुशील कुमार, भाई निशु वाजपेयी ने ग्रामीणों के साथ भूपेंद्र का स्वागत किया।


जवान के घर पहुंचने पर विधायक ने गले लगाया
पाकिस्तानियों से लोहा लेने वाले जवान भूपेंद्र कुमार वाजपेयी के घर पहुंचने पर क्षेत्रीय विधायक डॉ. मनोज कुमार पांडेय ने पीठ थपथपाई और गले लगा लिया। कहा कि आज हम ऐसे जवानों के कारण ही आराम से रह रहे हैं, जो कि देश की सीमा पर दुश्मनों से लड़ते हैं और देश को सुरक्षित रखते हैं। विधायक ने भूपेंद्र के माता-पिता का भी सम्मान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें