फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: मरम्मत के लिए पांच घंटे बंद रहे एस्केलेटर

Thu, 05 Feb 2026 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। शहर के रेलवे स्टेशन पर एस्केलेटर सेवा पांच घंटे ठप रही। मरम्मत कार्य की वजह से यात्रियों को स्वचालित सीढि़यों का लाभ नहीं मिल सका। इससे पैदल ही प्लेटफॉर्म बदलना पड़ा। भले ही नीचे उतरने वाली स्वचालित सीढि़यां मरम्मत कार्य की वजह से बंद रही, लेकिन ऊपर जाने वाली सीढि़यां भी बाधित रहीं। बैरिकेडिंग लगी देख यात्री एस्केलेटर की तरफ ही नहीं गए।
विज्ञापन


रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर एस्केलेटर लगे हैं, जिनमें दो स्वचालित सीढि़यां हैं। इनमें एक सीढ़ी ऊपर की तरफ तो दूसरी सीढ़ी नीचे की तरफ आती है। मरम्मत कार्य के लिए सुबह लगभग नौ बजे नीचे की तरफ आने वाली स्वचालित सीढि़यां बंद कर दी गई हैं। ऊपर और नीचे की तरफ बैरिकेडिंग लगा दी गई। यात्रियों ने बैरीकेडिंग लगी देखी एस्केलेटर की तरफ जाने के बाएज पैदल ही सीढि़यों का उपयोग कर प्लेटफॉर्म बदले।

दिव्यांग और बुजुर्ग यात्रियों को ज्यादा दिक्कत हुई। दोपहर लगभग दो बजे एस्केलेटर चालू हुए। रेलवे के विद्युत अभियंता एसएम मीणा का कहना है कि शेड्यूल मेंटेनेंस के लिए नीचे की तरफ आने वाली स्वचालित सीढि़यां बंद रखी गईं। ऊपर जाने वाली स्वचालित सीढि़यां चालू थीं। ऊपर की ओर जाने वाली स्वचालित सीढि़यों का मेंटेनेंस बृहस्पतिवार या शुक्रवार को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें