फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जवाहर नवोदय की प्रवेश परीक्षा से गैरहाजिर रहे 1971 अभ्यर्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा छह में प्रवेश के लिए शनिवार को 22 परीक्षा केंद्रों में एग्जाम कराया गया। सभी परीक्षा केंद्रों में कड़ी निगरानी की गई। प्रशासनिक अफसरों ने भी भ्रमण किया। जिले में 5951 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 1971 ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा के लिए 3980 अभ्यर्थी उपस्थित हुए। सभी परीक्षा केंद्रों में शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा कराई गई।
विज्ञापन

जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा के लिए रायबरेली जिले में नगर क्षेत्र समेत सभी 19 विकास क्षेत्रों तथा अमेठी जिले के तिलोई तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले तीन विकास क्षेत्रों में परीक्षा केंद्र बनाए गए। इस तरह से 22 परीक्षा केंद्रों में 5951 अभ्यर्थी आवंटित किए गए थे। परीक्षा दोपहर 11.30 बजे से 1.30 बजे तक कराई गई।
जिला विद्यालय निरीक्षक डा. चंद्रशेखर मालवीय ने राजकीय इंटर कालेज और जीजीआईसी देवानंदपुर में बने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य डा. एएन राय, जेपी मिश्रा ने भी भ्रमण किया। डीआईओएस ने बताया कि परीक्षा में 3980 अभ्यर्थी उपस्थित रहे, जबकि 1971 अभ्यर्थी परीक्षा देने नहीं आए।
विज्ञापन

सरेनी प्रतिनिधि के मुताबिक लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज में नवोदय की प्रवेश परीक्षा का केंद्र बनाया गया। केंद्र व्यवस्थापक सुधांशु भूषण मिश्रा ने बताया कि 259 परीक्षार्थियों में 94 अनुपस्थित रहे। 165 ने शांतिपूर्ण परीक्षा दी। डीह प्रतिनिधि के मुताबिक राजकीय इंटर कॉलेज डीह में बने परीक्षा केंद्र में 275 परीक्षार्थी आवंटित थे, जिसमें 77 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
प्रधानाचार्य विनोद कुमार ने बताया कि 14 कक्षों में परीक्षा हुई। हरचंदपुर प्रतिनिधि के मुताबिक जनपद इंटर कॉलेज में बने परीक्षा केंद्र में 261 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिसमें से 141 परीक्षार्थियों ने ही प्रवेश परीक्षा में भाग लिया। डलमऊ प्रतिनिधि के मुताबिक तहसील क्षेत्र में भागीरथी इंटर कालेज मुराईबाग और न्यू आदर्श शिक्षा निकेतन को परीक्षा केंद्र बनाया गया। न्यू आदर्श में 313 में से 177 और भागीरथी में 400 में से 225 अभ्यर्थियों ने एग्जाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें