रायबरेली। अरसे से एक ही जगह जमे उपनिरीक्षकों पर शुक्रवार की रात पुलिस अधीक्षक स्वप्निल ममगाई का चाबुक चला। एक साथ 70 उपनिरीक्षकों को इधर से उधर कर दिया। इस फेरबदल में चार चौकी प्रभारियों से जहां चार्ज छीन लिया गया, वहीं नए दरोगाओं को चौकी पर तैनाती दी गई। अपराध शाखा में तैनात चर्चित दरोगा अभय मिश्रा को लंबे समय बाद चौकी का चार्ज मिला। खास बात ये रही कि डलमऊ, सलोन और डीह थाने में तैनात पुलिस कर्मियों के अधिक तबादले किए गए। इस फेरबदल से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
गदागंज थाने की मखदूमपुर चौकी इंचार्ज विनय कुमार मिश्रा को पुलिस कार्यालय के रिट सेल में तैनात किया गया है। विशेष जांच प्रकोष्ठ में तैनात उपनिरीक्षक लालजी मिश्रा को मखदूमपुर चौकी की जिम्मेदारी दी गई है। पुलिस लाइंस से अशोक कुमार तिवारी को चौकी प्रभारी घुरवारा डलमऊ बनाया गया है। महिला थाने में तैनात उपनिरीक्षक असलम अली को चौकी प्रभारी मुराईबाग बनाया गया है।
सरेनी थाने के भोजपुर चौकी प्रभारी रमेशचंद्र जायसवाल को चौकी प्रभारी कस्बा डलमऊ बनाया गया है। अपराध शाखा में तैनात चर्चित उपनिरीक्षक अभय कुमार मिश्रा को चौकी प्रभारी लालगंज कस्बा बनाया गया है।
सलोन कोतवाली की करहिया चौकी प्रभारी घनश्याम सिंह को प्रभारी चौकी भोजपुर बनाया गया है। पुलिस लाइंस में तैनात उपनिरीक्षक राजेश कुुमार यादव को चौकी प्रभारी बहाई लालगंज भेजा गया है।
घुरवारा चौकी प्रभारी श्रीराम पांडेय को गुरुबख्शगंज थाने की अटौरा चौकी की जिम्मेदारी दी गई है। अटौरा चौकी प्रभारी कमलेश बहादुर को जगतपुर थाने भेजा गया। चौकी प्रभारी मुराईबाग ओम प्रकाश मिश्रा को सलोन कोतवाली भेजा गया। चौकी प्रभारी कस्बा लालगंज पंकज सोनकर को मिल एरिया थाने भेजा गया है।
उपनिरीक्षक राजेश कुुमार यादव नसीराबाद से खीरों, अलाउद्दीन पुलिस लाइंस से सलोन, आनंद कुमार पुलिस लाइंस से गुरुबख्शगंज, मो. जिब्राइल पुलिस लाइंस से नसीराबाद, अशोक कुमार सदर कोतवाली से डीह, पीयूूष सिंह डीह से सदर कोतवाली, पुरुषोत्तम दास सदर कोतवाली से नसीराबाद, जंग बहादुर सिंह नसीराबाद से सदर कोतवाली, विवेक कुमार त्रिपाठी सदर कोतवाली से सलोन, राजकुुमार भारतीया सलोन से सदर कोतवाली, रामदास वर्मा को सदर कोतवाली से ऊंचाहार थाने भेजा गया है।
इसी तरह सुनील कुमार ऊंचाहार से सदर कोतवाली, निर्मलजीत यादव भदोखर से डीह, प्रिंस सोनकर डीह से भदोखर, नरेंद्र सिंह यादव भदोखर से नसीराबाद, मालिक राम नसीराबाद से भदोखर, नंद कुुमार त्रिपाठी डीह से मिल एरिया, विजय बहादुर यादव मिल एरिया से नसीराबाद, मृत्युंजय बहादुर नसीराबाद से मिल एरिया, भारत सिंह तोमर सलोन से मिल एरिया, महेंद्र सिंह मिल एरिया से ऊंचाहार, गोकरन प्रसाद तिवारी ऊंचाहार से मिल एरिया समेत 70 उपनिरीक्षकों के कार्य क्षेत्र में फेरबदल किया गया है।
एसपी स्वप्निल ममगाई ने बताया कि जिले में कानून व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए 70 उपनिरीक्षकों के कार्य क्षेत्र में फेरबदल किया गया है। पूरा प्रयास किया जा रहा है कि जनता को बेहतर पुलिसिंग व्यवस्था का लाभ मिले। इसी को लेकर फेरबदल किए गए। जल्द ही अन्य दरोगाओं के भी कार्य क्षेत्र में बदलाव किया जाएगा।