फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: प्रसूता की मौत पर भड़के, घेरी कोतवाली

Sun, 27 Jul 2025 01:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
सलोन कोतवाली परिसर में शनिवार को हंगामा करते ग्रामीणों को समझाती तहसीलदार प्रियंका।
विज्ञापन
सलोन (रायबरेली)। प्रसूता की मौत के मामले से गुस्साए भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को सलोन कोतवाली का घेराव किया। लापरवाह चिकित्सकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई। पुलिस के साथ तीखी नोकझोंक हुई। कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


सलोन के धरई गांव निवासी मनोज की पत्नी प्रीति को बृहस्पतिवार शाम प्रसव पीड़ा होने पर सीएचसी सलोन में भर्ती कराया था, जहां उन्होंने एक बच्चे को जन्म दिया था। इस दौरान प्रीति की मौत हो गई थी। परिजनों का आरोप था कि चिकित्सकों के इलाज में लापरवाही बरते जाने के कारण प्रीति की मौत हुई है।


शनिवार दोपहर करीब एक बजे भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने कोतवाली का घेराव किया। सभी ने लापरवाह डॉक्टरों के खिलाफ केस दर्ज किए जाने की मांग की। पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इस पर कार्यकर्ताओं और प्रसूता के परिजनों ने हंगामा किया। कोतवाली प्रभारी शिवशंकर सिंह ने शिकायतीपत्र देने की बात कही।
विज्ञापन


विवाद की सूचना पर एसडीएम सलोन चंद्र प्रकाश गौतम मौके पर पहुंचकर हंगामा कर रहे लोगों से बात की। एक घंटे बाद विवाद शांत हुआ। उधर, सीएमओ डॉ. नवीनचंद्रा ने बताया कि जांच के लिए टीम गठित की गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर प्रकरण में कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें