फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तैनाती स्थल से गायब मिले अभियंता तो होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। शासन ने दीपावली पर शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों में 24 घंटे बिजली आपूर्ति के निर्देश दिए हैं। पावर कॉर्पोरेशन के अधीक्षण अभियंता विकास कपूर ने बताया कि उपभोक्ताओं को भरपूर बिजली मिले। इसके लिए अवर अभियंताओं को अपने-अपने तैनाती स्थल पर रहने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि अवर अभियंता शाम को पांच बजे से रात 10 तक उपकेंद्र पर रहकर विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करेंगे। इस दौरान कहीं फाल्ट आता है तो उसे तुरंत दुरुस्त कराएंगे। यदि कोई अवर अभियंता गायब मिलता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि किसी गांव का ट्रांसफार्मर खराब होता है, तो ज्यादा देर लोग अंधेरे में न रहें। इसके लिए हर विद्युत उपकेंद्र पर एक अतिरिक्त ट्रांसफार्मर रखवाया गया है। इसी तरह शहर में ओवरलोड ट्रांसफार्मरों की जगह ट्रॉली ट्रांसफार्मर रखवाए गए हैं, ताकि कहीं पर ट्रांसफार्मर खराब हो तो वर्कशॉप से न लाना पड़े। आसानी से गांव में ट्रांसफार्मर लगाकर आपूर्ति कराई जा सके। इसलिए उपकेंद्रों पर ट्रांसफार्मर रखवाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें