फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: फुटपाथ पर अतिक्रमण से जाम, व्यापार चौपट

Fri, 24 Jul 2026 01:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
लालगंज कस्बे में लगा जाम।
विज्ञापन
लालगंज। सड़कों और फुटपाथ तक फैले अस्थायी अतिक्रमण से प्रतिदिन जाम लग रहा है। इससे आम राहगीरों, स्कूली बच्चों और मरीजों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। लोगों ने नगर पंचायत से अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाने की मांग की है। इस मामले में व्यापारी संगठन कई बार प्रदर्शन और बैठक कर चुके हैं लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका है। उनका व्यापार चौपट हो रहा है।
विज्ञापन


कस्बे की मुख्य सड़क पर कई दुकानदार दुकानों के सामने लकड़ी और लोहे के तख्त लगाकर फुटपाथ तक सामान सजा देते हैं। इससे सड़क संकरी हो जाती है। वाहनों का आवागमन प्रभावित होता है। हर दिन इस कारण जाम की स्थिति बन जाती है। इसी तरह नई बाजार से अस्पताल मोड़ तक सड़क किनारे सब्जी विक्रेताओं की अस्थायी दुकानें लगती हैं। कई बार वाहन लंबे समय तक जाम में फंसे रहते हैं। मरीजों को अस्पताल पहुंचाने वाली एंबुलेंस भी अक्सर जाम में अटक जाती है। इससे गंभीर मरीजों की परेशानी बढ़ जाती है।

करुणा बाजार चौराहे से वीरा पासी चौक तक दोनों ओर खड़े ठेले भी यातायात में बाधा बन रहे हैं। फतेहपुर रोड पर गांधी चौराहा से कोतवाली तक फुटपाथ पर फैले अतिक्रमण के कारण बड़े वाहनों को मुड़ने में कठिनाई होती है। वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ते ही जाम लग जाता है। वहीं अतिक्रमण के कारण करुना बाजार चौराहा से तिकोना पार्क होते हुए गांधी चौराहा तक प्रतिदिन जाम लगा करता है।
विज्ञापन


व्यापारी रणवीर सिसोदिया, रमाशांकर गुप्ता, सचिन गुप्ता, संजय तिवारी, सनी सिंह आदि ने कहा कि नगर पंचायत को नियमित अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाना चाहिए। एंबुलेंस चालक संतोष ने बताया कि जाम के कारण मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचाने में दिक्कत होती है। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के नगर अध्यक्ष विवेक शर्मा ने कहा कि इसको लेकर संगठन कई बार ज्ञापन दे चुका है, लेकिन अभी तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकला। उनका कहना है कि नगर पंचायत में स्थायी अधिशासी अधिकारी की नियुक्ति और नियमित कार्रवाई जरूरी है।

अधिशासी अधिकारी राजभान शुक्ला ने बताया कि हाल ही में अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया गया था। दोबारा सड़क पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। नियमों के अनुसार जुर्माना भी वसूला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें