फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं के लिए लगा रोजगार मेला, 15 को मिली जॉब

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में मंगलवार को महिलाओं के लिए विशेष रोजगार मेला लगाया गया। हरिद्वार की एक दोपहिया वाहन कंपनी के अधिकारियों ने अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा और साक्षात्कार लिया। इसके बाद 15 महिलाओं का चयन कर उन्हें नौकरी दी गई।
विज्ञापन

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में दो दिन पहले भी कैंपस प्लेसमेंट कराया गया था, जिसमें काफी संख्या में महिलाओं व पुरुषों ने भाग लिया था। इस बार सिर्फ महिलाओं के लिए कैंपस ड्राइव एवं अप्रेंटिस मेला का आयोजन किया गया। इसमें 42 अभ्यर्थियों ने भाग लिया।
हरिद्वार से एक दोपहिया वाहन कंपनी के अलावा इसी जिले की एक कंपनी अप्रेंटिस के लिए भी आई। अंतिम रूप से 15 अभ्यर्थियों को चयनित किया गया।
ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर सीएम श्रीवास्तव ने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को सभी कटौतियों के बाद 13,666 रुपये तथा अप्रेंटिसशिप के अंतर्गत 7,700 रुपये स्टाइपेंड मिलेगा।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य अवधेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मिशन रोजगार के तहत महिलाओं के लिए विशेष रूप से यह मेला आयोजित किया गया।
उन्होंने चयनित अभ्यर्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। आगे भी इसी तरह मेले लगाए जाते रहेंगे, ताकि अभ्यर्थियों को कैंपस में ही रोजगार के अवसर मिल सकें। इस अवसर पर आशीष कुशवाहा, मोहनलाल, उमा त्रिवेदी, राकेश कुमार, आकाश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें