फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: आज सीएचसी में 24 घंटे मिलेगी इमरजेंसी सेवा

Tue, 20 Oct 2026 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। दशहरा मेला और रावण दहन के मद्देनजर सभी सीएचसी में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर रखने के निर्देश दिए गए हैं। मंगलवार को सभी सीएचसी में 24 घंटे आपातकालीन सेवाएं संचालित रहेंगी।
विज्ञापन


जिलाधिकारी के निर्देश पर सोमवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज शुक्ला ने सरेनी, खीरों और जतुआ-टप्पा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने उपस्थिति रजिस्टर भी जांचा। सरेनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में साफ-सफाई ठीक न मिलने पर अधीक्षक को फटकार लगाई गई।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने तत्काल सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि रोगी वाहन सुविधा मुस्तैद रहेगी। सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों की आपातकालीन इकाई में चिकित्सक व अन्य कर्मचारी भी मुस्तैद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें