फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: 600 गांवों में बिजली आपूर्ति ठप

Mon, 04 Aug 2025 01:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
जमुनापुर के पास पेड़ गिरने से टूटे खंभे व सड़क पर गिरा तार। - फोटो : जमुनापुर के पास पेड़ गिरने से टूटे खंभे व सड़क पर गिरा तार।
विज्ञापन
रायबरेली। झमाझम बारिश से बिजली आपूर्ति बेपटरी हो गई। शनिवार रात गई बिजली रविवार को भी नहीं आई। इससे 600 गांवों में अंधेरा छाया है। बिजली न आने से घरों में लगे इनवर्टर बंद हो गए। पेयजल संकट से लोगों को जूझना पड़ा। तेज बारिश से पेड़ बिजली के तार पर गिर गए, तो कहीं पर ट्रांसफार्मर जमीन पर आ गए।
विज्ञापन


पावर कॉर्पोरेशन की टीम बिजली आपूर्ति बहाल कराने में जुटी है। शहर क्षेत्र में भी उपभोक्ता बिजली की आवाजाही से परेशान रहे। ऊंचाहार-डलमऊ मार्ग पर रविवार शाम पेड़ गिर गया। इससे बिजली के तार व दो खंभे टूट गए। जमुनापुर उपकेंद्र से संचालित जमुनापुर फीडर के बाहरपुर, ईश्वरदासपुर, रामसांडा, गनपी समेत 15 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप है।

सड़क पर जाम लग गया। आधे घंटे बाद पेड़ हटाया गया, तो सड़क पर आवागमन बहाल हुआ, लेकिन बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। जेई ओमकार सिंह ने बताया कि दो खंभे टूटे हैं, लाइन सही कराकर बिजली आपूर्ति शुरू करने का प्रयास किया जा रहा है। विद्युत उपकेंद्र कठगर से जुड़े उपभोक्ता शनिवार रात 12 बजे से अंधेरे में है। रविवार को भी बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई।
विज्ञापन


सूची, डीह, गुरुबख्शगंज अटौरा उपकेंद्र की बिजली गुल होने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। गदागंज विद्युत केंद्र की बिजली शनिवार रात दो बजे से गुल है। नीशा मिश्रा, विनीत शुक्ला, भानु त्रिवेदी, जयशंकर त्रिवेदी, श्याम नारायण, जनक दुलारी ने बताया कि बिजली न आने से हैंडपंप से पानी भरकर लाना पड़ा।

बछरावां प्रतिनिधि के मुताबिक बारिश के चलते जोहवाशर्की, इचौली, छोटकवा खेड़ा, सुदौली गांव में बिजली के तार टूट गए। पेड़ गिरने से खंभे क्षतिग्रस्त हो गए। राममिलन, जगरूप, भोला मनोज ने बताया कि रात 12 बजे से अब तक बिजली न आने से घरों में लगे बिजली उपकरण शोपीस हैं। जेई रामनाथ ने बताया कि बिजली बहाल कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें