फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: 30 घंटे बाद भी बहाल नहीं हुई 60 गांवों की बिजली, उपकेंद्र घेरा

Sat, 06 Sep 2025 01:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
डीह विद्युत उपकेंद्र में बिजली कटौती को घेराव करने पहुंचे उपभोक्ता।
विज्ञापन
डीह। विद्युत उपकेंद्र डीह की 33 केवी लाइन में आया फॉल्ट 30 घंटा बाद भी ठीक नहीं हो पाया है। इससे 60 गांवों की बिजली बाधित है। इससे जहां लोग गर्मी और उमस से परेशान हैं, वहीं पेयजल की समस्या से उन्हें दो-चार होना पड़ रहा है। इससे आक्रोशित उपभोक्ताओं ने शुक्रवार को उपकेंद्र का घेराव किया, कर्मचारियों के साथ बहस भी हुई। पावर कॉर्पोरेशन के कर्मचारी फॉल्ट खोजने में जुटे हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की दोपहर करीब तीन बजे 33 केवी लाइन में फॉल्ट आ गया। इससे उपकेंद्र से जुड़े 60 गांवों की बिजली बाधित हो गई। पूरी रात बिजली नहीं आई। इससे लोग गर्मी और उमस से बेहाल रहे। शुक्रवार दिन में भी बिजली नहीं आई। उपभोक्ताओं ने अवर अभियंता और उपखंड अधिकारी को फोन मिलाया। जब किसी का फोन नहीं उठा, तो लोगों का सब्र टूट गया और उन्होंने उपकेंद्र पहुंचकर घेराव कर दिया।
ग्रामीण बंटी सिंह, राजू जायसवाल, प्रभात अग्रहरि, अनिल तिवारी ने बताया कि 30 घंटे बीत जाने के बाद भी बिजली नहीं आई। सबसे ज्यादा समस्या पानी की हो रही है। पीने और नहाने के लिए हैंडपंप से पानी भरकर लाना पड़ रहा है। कहा कि यदि जल्द बिजली बहाल नहीं हुई, तो धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। उपखंड अधिकारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि लाइन में आए फॉल्ट को खोजा जा रहा है, जैसे फॉल्ट ठीक होता, वैसे बिजली आपूर्ति बहाल करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें