फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली: सात घंटे गुल रही 40 गांवों की बिजली, लाइन शिफ्ट करने को लेकर बंद कराई गई थी

Sun, 12 Feb 2023 05:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंचाहार-रोहनिया (रायबरेली)। रोहनिया ब्लॉक के डेलौली गांव के पास रग्घूपुर ट्रांसमिशन से ऊंचाहार उपकेंद्र आई लाइन को भूमिगत किया गया। इससे 40 गांवों की बिजली आपूर्ति लगभग सात घंटे बाधित रही। बिना सूचना के बिजली आपूर्ति बंद होने से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

गंगा एक्सप्रेस वे का निर्माण हो रहा है। इस दौरान रग्घूपुर ट्रांसमिशन से ऊंचाहार उपकेंद्र आई बिजली की लाइन निर्माण में रोड़ा बन रही थी। शनिवार दोपहर बिजली आपूर्ति बंद करके लाइन को हटाकर 200 मीटर भूमिगत केबिल बिछाई गई। बिजली आपूर्ति बाधित होने से क्षेत्र के अरखा, कंदरावां कल्यानी, जब्बारीपुर, अकोढिय़ा, निगोहा, लक्ष्मीगंज सहित लगभग 40 गांवों के लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी।
अशोक कुमार, रमेश कुमार, नवरतन, अजय पाल ने बताया कि दोपहर 12 से शाम 7 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रही। शाम को बिजली आने पर लोगों ने राहत की सांस ली। अवर अभियंता लालमणि ने बताया कि भूमिगत केबल डालने के लिए आपूर्ति बंद की गई थी। इस दौरान करीब चार घंटे बिजली बंद रही।
विज्ञापन



30 घरों में पकड़ी बिजली चोरी
रायबरेली। पावर कॉर्पोरेशन की ओर से शनिवार को मार्निंग रेड अभियान चलाया गया। इस दौरान 30 लोगों को बिजली चोरी करते पकड़ा गया। ऊंचाहार के एक्सईएन धीरेंद्र कुमार ने बताया कि अभियान में सवैया हसन में एक, चडराई में पांच, टीकर अगाचीपुर में चार, बीकरगढ़ में पांच, बहेरवा में दो, मनीपुर भटेहरी में दो, गंगौली के एक घर में बिजली चोरी पकड़ी गई। इसी तरह विद्युत उपखंड कार्यालय कठगर के उपखंड अधिकारी वरुण कुमार व अवर अभियंता मुकेश भारती की अगुवाई में अभियान चलाया गया। इस दौरान पूरे भवन में तीन, चिरानीहार में दो और पूरे राणा गांव में दो लोगों को बिजली चोरी करते पकड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें