दूसरा ट्रांसफार्मर लगने के बाद आपूर्ति बहाल हुई। इसके साथ शहर में पूरे दिन ट्रिपिंग का सिलसिला जारी रहा। इससे उपभोक्ताओं को मुश्किल उठानी पड़ीं।
इंदिरानगर मोहल्ले में लगा 250 केवीए का ट्रांसफार्मर रविवार सुबह अचानक जल गया। इससे पूरे मोहल्ले की आपूर्ति ठप हो गई। इससे परेशान उपभोक्ताओं की शिकायत पर पावर कॉर्पोरेशन के कर्मचारी दूसरा ट्रांसफार्मर लगाने में जुटे।
उसके बाद आपूर्ति बहाल कराई गई। इसके अलावा निरालानगर, रानानगर, गोरा बाजार, तेलिया कोट, ताड़ तल्ला, सब्जी मंडी, सुपर मार्केट, प्रभुटाउन समेत शहर के अन्य इलाकों में पूरे दिन उपभोक्ता ट्रिपिंग से परेशान रहे।
एसडीओ टाउन पीके सिंह ने बताया कि बिजली आपूर्ति सुधार के प्रयास किए जा रहे हैं।