फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहीं झुके तो कहीं तारों के सहारे खड़े बिजली के पोल, हादसे का इंतजार

विज्ञापन
झुका बिजली का पोल। - फोटो : RAIBARAILY
विज्ञापन
मढ़ी देवी मंदिर के पास गिर सकता है पोल
विज्ञापन

शहर के कानपुर रोड स्थित मढ़ी देवी मंदिर के ठीक सामने लगा खंभा तारों के बोझ से एक तरफ झुक गया है। यहां पर प्रतिदिन दर्शन के लिए लोगों की भीड़ रहती है। लोगों में खंभा गिरने का भय बना रहता है। इसके कुछ दूरी पर खंभा लगा है, जो नीचे जंग लगने की वजह से गल गया है, जो तारों के सहारे ही खड़ा है। यही के रहने वाले मुन्नालाल, सौरभ शुक्ला, शिवम सैनी, अनूप कुमार ने बताया कि कई बार खंभे को ठीक कराने के लिए अभियंताओं से शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
झुके पोल से कभी भी हो सकता हादसा
शहर के नया पुरवा मोहल्ले में लगा बिजली का पोल इतना झुक गया है कि बगल में रखे टिनशेड को छूने वाला है। यदि कभी करंट उतर आए तो बड़ा हादसा हो सकता है। पोल पर हाईटेंशन लाइन है। पोल के पास से निकलने में यह भय बना रहता है कि यह कहीं गिर न जाए। इस पोल को बदलवाने के लिए लक्ष्मीकांत, माताप्रसाद, रविकांत ने कई बार उपखंड कार्यालय और डिवीजन कार्यालय में शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

स्टेवायर में चढ़ी बेल, उतर सकता करंट
रेलवे स्टेशन पर मछली मंडी के पास लगा पोल सड़क की तरफ झुक गया है। यहां पर लगने वाली मछली बाजार में भीड़ रहती है। इसके साथ ही इस मार्ग से दिन रात आवागमन रहता है। इसके बावजूद अभियंता ध्यान नहीं दे रहे हैं। पोल के स्टेवायर से बेल चढ़ी है, जिससे कभी भी करंट उतर सकता है। स्थानीय लोगों में रमेश कुमार तिवारी, अंशु गुप्ता, मनीष तिवारी ने जर्जर पोल को बदलवाने की मांग की है।
रायबरेली। जर्जर खंभे कभी भी हंसते-खेलते परिवार की खुशियां उजाड़ सकते हैं। कहीं पर खंभे जर्जर होकर लटक रहे हैं तो कहीं बदहाली के कारण झुक गए हैं जिन पर व्यवस्था को दुरुस्त रखने का जिम्मा है, वे भी आंखें मूंदें हैं। लोग शिकायत लेकर जाते हैं तो उनकी फरियाद को रद्दी की टोकरी में डाल दिया जाता है।
विज्ञापन

यह लापरवाही किसी दिन भारी पड़ सकती है। शहर में हर वक्त भीड़भाड़ रहती है। लेकिन अभियंता किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहे हैं।
मेंटेनेंस के नाम पर लाखों रुपये खर्च हो जाते हैं, लेकिन कई दशक पहले लगे पोल नहीं बदले गए। इस वजह से अनहोनी की आशंका बनी रहती है।
वेल्डिंग कराने के साथ कराई जाएगी ग्राउंटिंग
शहर में जर्जर पोल बदलने की अभी कोई योजना नहीं है, लेकिन जो जर्जर पेाल हैं उनकी वेल्डिंग कराने के साथ ग्राउटिंग कराई जाएगी, ताकि किसी तरह की अप्रिय घटना न हो। यदि कोई योजना आती है तो जर्जर पोल को बदलवाया जाएगा।
-वाईएन राम, अधीक्षण अभियंता पावर कॉर्पोरेशन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें