फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: लखनऊ व कानपुर से रायबरेली तक चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें

Thu, 12 Feb 2026 12:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। यूपी के बजट में इलेक्ट्रिक बसों के संचालक पर जोर दिया गया है। इससे जिले के यात्रियों को प्रदूषण रहित सफर करने का मौका मिलेगा। लखनऊ और कानपुर से जल्द ही रायबरेली के लिए इलेक्ट्रिक बसों का संचालन होगा। इसके लिए डिपो में चार्जिंग पॉइंट लगाने का प्रस्ताव है। रायबरेली डिपो के अलावा लालगंज व बछरावां स्टेशन चार्जिंग पॉइंट बनाए जाएंगे।
विज्ञापन


परिवहन निगम ने रायबरेली के लिए करीब 40 इलेक्ट्रिक बसों के संचालन की तैयारी की है। बुधवार को आए बजट में इलेक्ट्रिक बसों को लेकर निर्णय लिया गया। इलेक्ट्रिक बसों के संचालन के लिए आवश्यक चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया जाएगा। इन स्टेशनों पर 480-480 किलोवाट क्षमता वाले इलेक्ट्रिक चार्जिंग पॉइंट लगाए जाएंगे, जो बसों को तेजी से चार्ज करने में सक्षम होंगे। इस संबंध में संबंधित डिपो से विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है, जिससे आवश्यक सुविधाओं की योजना बनाई जा सके।

सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक दिनेशचंद्र श्रीवास्तव का कहना है कि कानपुर और लखनऊ से रायबरेली के लिए इलेक्ट्रिक बसों के संचालन का प्रस्ताव है। चार्जिंग पॉइंट भी बनवाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें