फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: शिक्षक संघ का चुनाव दो अगस्त को कराएंगे

Thu, 23 Jul 2026 01:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ की बुधवार को हुई बैठक में जिला कार्यकारिणी के चुनाव पर रणनीति तय की गई। जिला कार्यकारिणी के चुनाव के लिए अनंतिम प्रतिनिधि सूची पर 24 जुलाई तक आपत्तियां मांगी गई है। चुनाव दो अगस्त को होगा। नगर क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय चक अहमदपुर में हुई बैठक में सभी निर्णय सर्वसम्मति से लिए गए।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष राघवेंद्र यादव ने कहा कि संगठन की पिछली बैठकों में उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक का त्रैवार्षिक अधिवेशन एवं चुनाव शीघ्र ही कराने पर चर्चा हुई थी। इसीलिए अब चुनाव कराने का निर्णय लिया गया है। बैठक में अनंतिम प्रतिनिधि सूची का प्रकाशन किया गया है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि अनंतिम प्रतिनिधि सूची पर 24 जुलाई तक आपत्तियां दी जा सकती हैं।

जिला महामंत्री सियाराम सोनकर ने कहा कि उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ में सदैव लोकतांत्रिक मूल्यों का सम्मान किया है। इसीलिए संगठन के चुनाव में पूरी पारदर्शिता बरती जाएगी। जिला मंत्री पन्नाराम ने कहा कि इससे पहले वर्ष 2023 में जिला कार्यकारिणी का चुनाव कराया गया था। तीन साल का कार्यकाल पूरा होने वाला है। इसलिए अब चुनाव कराया जाएगा।
विज्ञापन


बैठक की अध्यक्षता जिला संरक्षक समर बहादुर सिंह और संचालन जिला कोषाध्यक्ष शिवशरण सिंह ने किया। इस मौके पर उपाध्यक्ष उत्तम सोनी, विक्रमादित्य सिंह, नागेंद्र बहादुर सिंह, साधना शर्मा, मंजूलता, अब्दुल हलीम, प्रमोद, बचनेश, रमेश, संजीव श्रीवास्तव, सुनीता, नीलम पटेल, प्रीती जायसवाल, रवि श्रीवास्तव, शिव कुमार सिंह, गयामणि पाल, सुरेश सिंह, दीपक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें