फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव : हाईवे पर मुस्तैद रहेगी पुलिस, विवाद पर तुरंत लेगी एक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिला पंचायत अध्यक्ष के पद के चुनाव में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होंगे। खासकर पुलिस हाईवे पर पूरी तरह से मुस्तैद रहेगी। विवाद की स्थिति में पुलिस मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करेगी। दरअसल पिछली बार जिला पंचायत अध्यक्ष पद के अविश्वास प्रस्ताव आने पर हुए मतदान के दौरान काफी बवाल हुआ था।
विज्ञापन

रायबरेली-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर बछरावां से कुछ दूरी स्थित टोल प्लाजा से लेकर रायबरेली शहर तक मारपीट के साथ वाहनों में तोड़फोड़ की गई थी। मामले ने काफी तूल पकड़ा था।
इस वजह से पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार सुरक्षा को लेकर किसी तरह की चूक नहीं चाहते हैं। सभी सीओ, थानेदारों के अलावा एक प्लाटून पीएसी चुनाव के दौरान तैनात की जाएगी।
विज्ञापन

रायबरेली-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर बछरावां के टोल प्लाजा से लेकर ऊंचाहार तक, मुंशीगंज-डलमऊ मार्ग व रायबरेली-लालगंज मार्ग पर संबंधित थाने की पुलिस सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा संभालेगी।
अपर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव को सुरक्षा की कमान सौंपी गई है। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव को अब महज 48 घंटे बाकी हैं। पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने बताया कि जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर सुरक्षा के सभी इंतजाम कर लिए गए हैं। हाईवे से जिला पंचायत सदस्यों का आवागमन रहेगा, इसलिए हाईवे पर संबंधित थाने की पुलिस तैनात होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें