खीरों। ब्लॉक में रविवार से शुरू होने वाले पंचायत उपचुनाव के नामांकन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। अधिशाषी अभियंता जल निगम-आरओ सनी सिंह ने बताया कि खीरों ब्लॉक में खीरों ग्राम पंचायत में ग्राम प्रधान व ब्लॉक की कुल 60 ग्राम पंचायतों में 221 ग्राम पंचायत सदस्य के पद रिक्त हैं, जिनके लिए तीन अलग-अलग काउंटर बनाए गए हैं।
काउंटर नंबर एक में खीरों व सेमरी न्याय पंचायत की 15 ग्राम पंचायतों व काउंटर नंबर दो में देवगांव, बकुलिहा, एकौनी व निहस्था न्याय पंचायत की 21 ग्राम पंचायतों व काउंटर नंबर तीन पर बरवलिया, भीतरगांव, पाहो व अतरहर न्याय पंचायत की 25 ग्राम पंचायतों के नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे, जिसके लिए सभी तैयारी पूर्ण कर ली गई हैं। नामांकन पत्र सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक दाखिल किए जा सकते हैं।