फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाइनल मतदाता सूची जारी, 8822 वोट बढ़े और 9559 कटे

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए मतदाता सूची के पुनरीक्षण का काम पूरा होने के बाद आयोग की मंशा पर एसडीएम के स्तर से मतदाता सूची को फाइनल कराने के लिए अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

अभियान के दौरान पिछली मतदाता सूची से 8,822 नाम काटे गए और 9,559 नाम जोड़े गए। यानी मतदाता सूची में 737 नाम काट दिए गए। फाइनल मतदाता सूची में 21,19,251 वोटर शामिल किए गए हैं। यही वोटर मतदान करेंगे। मतदाता सूची सभी ब्लॉकों को उपलब्ध करवा दी गई है।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए अधिसूचना जारी होने से पहले मतदाता सूची के पुनरीक्षण का काम कराया गया। यह काम पूरा होने के बाद एसडीएम के स्तर से जरूरी वोटरों को जोडने और काटने का काम शुरू किया गया।
विज्ञापन

नियमानुसार नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के एक दिन पहले फाइनल मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाता है। नियमानुसार गत शुक्रवार की रात अंतिम मतदाता सूची फाइनल कर ली ली।
अभियान के दौरान पिछली मतदाता सूची से 8,822 नाम काटे गए और 9,559 नाम जोड़े गए। यानी मतदाता सूची में 737 नाम काट दिए गए। फाइनल मतदाता सूची में 21,19,251 वोटर शामिल किए गए हैं।
सहायक निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) आरके शुक्ला ने बताया कि जिले में पंचायत चुनाव के लिए 21,19,251 वोटरों की फाइनल सूची जारी की गई है। सभी ब्लॉकों में मतदाता सूची उपलब्ध करवा दी गई है। इसी सूची के हिसाब से मतदान कराया जाएगा। दावेदार ब्लॉकों से मतदाता सूची प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें