फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नामांकन करते ही अबकी ऑनलाइन होगा प्रत्याशियों का ब्योरा

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। लोकसभा व विधानसभा चुनावों की तर्ज पर इस बार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भी प्रत्याशियों का पूरा ब्योरा ऑनलाइन होगा। नामांकनपत्र जमा करते ही पूरी जानकारी ऑनलाइन कर दी जाएगी।
विज्ञापन

इसके लिए आयोग ने संबंधित रिटर्निंग ऑफिसरों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। ऐसा होने के बाद प्रत्याशियों के संबंध में कोई भी जानकारी कहीं भी ऑनलाइन प्राप्त की जा सकती है।
2015 व उससे पहले कराए गए पंचायत चुनावों में प्रधान, बीडीसी, डीडीसी और ग्राम पंचायत सदस्यों का ब्योरा ऑनलाइन नहीं था। सिर्फ लोकसभा और विधानसभा चुनाव में ही प्रत्याशियों के पूरे ब्योरे को ऑनलाइन किया गया, लेकिन इस पर राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायत चुनाव में भाग्य आजमाने वाले सभी प्रत्याशियों का ब्योरा ऑनलाइन करने की व्यवस्था की है।
विज्ञापन

सभी नामांकन स्थलों पर कंप्यूटर व इंटरनेट की सुविधा मुहैया कराई गई है। रिटर्निंग ऑफिसर जमा होने वाले सभी नामांकन पत्रों को ऑनलाइन कराएंगे। परचे के साथ जमा होने वाले सभी प्रकार के प्रपत्रों को भी स्कैन कर अपलोड किया जाएगा।
आयोग ने ई-आरओ सॉफ्टवेयर किया लांच
प्रत्याशियों का पूरा ब्योरा ऑनलाइन करने के लिए ई-आरओ सॉफ्टवेयर लांच कर दिया गया है। ब्योरा ऑनलाइन करने का काम रिटर्निंग ऑफिसर ही कर पाएंगे। उनके अलावा किसी को भी साइट खोलने के लिए पासवर्ड नहीं मिलेगा।
दिन में एक बार ओटीपी मिलने के बाद आरओ आने वाले नामांकन पत्रों का ब्योरा ऑनलाइन फीड कराएंगे। नामांकन का ऑनलाइन आवेदन कंप्लीट करने के साथ ही प्रत्याशियों द्वारा नामांकन पत्र के साथ जमा किए गए अन्य प्रपत्रों को भी स्कैन करके सॉफ्टवेयर में अपलोड किया जाएगा।
शिक्षा से लेकर उनका आपराधिक इतिहास तक होगा सामने
पूर्व के पंचायत चुनावों में लोगों को प्रत्याशियों के बारे में सभी प्रकार की जानकारी नहीं मिल पाती थी, लेकिन बार शिक्षा से लेकर हर उम्मीदवार का आपराधिक इतिहास तक ऑनलाइन रहेगा। प्रत्याशियों की हैसियत के साथ ही अन्य सभी प्रकार की जानकारी भी सामने होंगी। प्रत्याशी अपने बारे में कुछ भी तथ्य छुपा नहीं पाएंगे। ऐसे में नामांकन पत्रों के खिलाफ आपत्तियां दर्ज कराने में लोगों को आसानी होगी।
इन पदों के लिए तीन अप्रैल से होगा नामांकन
पद पदों की संख्या
प्रधान 988
जिला पंचायत सदस्य 52
क्षेत्र पंचायत सदस्य 1,301
ग्राम पंचायत सदस्य 12,416
कुल 14,757
लोकसभा और विधानसभा चुनावों की तरह पंचायत चुनाव में भी इस बार प्रत्याशियों से संबंधित पूरा ब्योरा ऑनलाइन होगा। रोजाना जमा होने वाले नामांकन पत्रों को रिटर्निंग ऑफिसर ऑनलाइन कराएंगे।
विज्ञापन

वैभव श्रीवास्तव, डीएम/ जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें