फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: बुजुर्ग को स्वाइन फ्लू, लखनऊ में भर्ती

Mon, 14 Sep 2026 01:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिले में स्वाइन फ्लू का संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को शहर के इंदिरा नगर निवासी 62 वर्षीय बुजुर्ग में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई। मरीज को लखनऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम मरीज के घर पहुंची लेकिन वहां ताला बंद मिला। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 17 मरीज मिल चुके हैं। उपचार के बाद सभी मरीज स्वस्थ हैं।
विज्ञापन


इंदिरा नगर निवासी बुजुर्ग में स्वाइन फ्लू के लक्षण दिखने पर लखनऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां जांच में संक्रमण की पुष्टि हुई। रविवार को रिपोर्ट आने के बाद सीएमओ ने स्वास्थ्य विभाग की टीम मरीज के घर भेजी। टीम जब इंदिरा नगर स्थित घर पहुंची तो वहां ताला बंद मिला। मरीज के लखनऊ में भर्ती होने के कारण टीम को लौटना पड़ा।


ये लक्षण होने पर कराएं जांच
जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि स्वाइन फ्लू के प्रमुख लक्षणों में तेज बुखार, ठंड लगना, लगातार सिर दर्द, सूखी खांसी, गले में खराश और नाक बहना शामिल हैं। मांसपेशियों व जोड़ों में तेज दर्द, अत्यधिक थकान, सांस लेने में तकलीफ और उल्टी-दस्त भी हो सकते हैं। उन्होंने बताया कि संक्रमण से बचाव के लिए मास्क का प्रयोग करें। हाथों की नियमित सफाई रखें। बुखार या सांस फूलने जैसे लक्षण दिखाई देने पर खुद से दवा लेने के बजाय चिकित्सकीय सलाह लें।
विज्ञापन



मरीज के घर दोबारा भेजी जाएगी टीम
सीएमओ डॉ. मनोज शुक्ला ने बताया कि जिले में स्वाइन फ्लू का एक और मरीज मिला है। स्वास्थ्य विभाग की टीम को मरीज के घर भेजा गया था। उसके लखनऊ में भर्ती होने के कारण वहां कोई नहीं मिला। परिजनों के घर लौटने के बाद टीम को दोबारा भेजा जाएगा। संक्रमण की स्थिति को देखते हुए सभी सीएचसी अधीक्षकों को अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें