फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: बुजुर्ग को 16 बार दौड़ाया... फिर कहा फाइल गुम

Thu, 15 Oct 2026 01:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। नगर पालिका के राजस्व विभाग में एक दुकान की फाइल गायब होने का मामला सामने आया है। फाइल की प्रति पाने के लिए 73 वर्षीय बुजुर्ग को 16 बार चक्कर लगाने पड़े। इसके बावजूद उन्हें प्रति नहीं मिली। अंत में संबंधित बाबू ने फाइल गुम हो जाने की बात कहकर उन्हें लौटा दिया। पीड़ित की शिकायत पर डीएम सरनीत कौर ब्रोका ने नाराजगी जताते हुए नगर पालिका के ईओ को बाबू के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


शहर के निराला नगर निवासी रमेशचंद्र मिश्रा के मुताबिक, घंटाघर के पास उनकी किताब की दुकान है। दुकान से संबंधित मामला हाईकोर्ट में विचाराधीन है। न्यायालय में प्रस्तुत करने के लिए उन्हें दुकान से संबंधित फाइल की प्रति की आवश्यकता थी। इसके लिए वह नगर पालिका के राजस्व विभाग में संबंधित बाबू के पास गए।

पीड़ित का आरोप है कि फाइल की प्रति लेने के लिए उन्हें 16 बार नगर पालिका के चक्कर लगाने पड़े। हर बार संबंधित बाबू उन्हें आज-कल आने की बात कहकर टालता रहा। आखिर में उसने फाइल गायब होने की बात कहते हुए कहा कि उसे खोजा जा रहा है।
विज्ञापन


इससे परेशान होकर रमेशचंद्र मिश्रा ने डीएम सरनीत कौर ब्रोका से मिलकर शिकायत की। मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी (ईओ) को संबंधित बाबू से स्पष्टीकरण तलब करने और उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। नगर पालिका के ईओ स्वर्ण सिंह ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें