रायबरेली। ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के तिवारीपुर चौराहे के निकट लखनऊ-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहन की टक्कर से साइकिल सवार बुजुर्ग की मौत हो गई। गदागंज थाना क्षेत्र के विशुनदासपुर निवासी राजाराम (70) भिक्षा मांगकर जीवन यापन करता था। सोमवार शाम राजाराम भिक्षा मांगने निकला था।
तिवारीपुर चौराहे के निकट तेज रफ्तार अनियंत्रित अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को सीएचसी ऊंचाहार पहुंचाया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. आरबी यादव ने बताया कि हालत गंभीर होने पर बुजुर्ग को जिला अस्पताल रेफर किया गया था, जहां उसकी मौत हो गई।