फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्ग दंपती कोरोना संक्रमित, ओम्रिकॉन की जांच को भेजा सैंपल

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। मुंबई से इलाज कराकर लौटे बुुजुर्ग दंपती कोरोना संक्रमित मिले हैं। एसजीपीजीआई लखनऊ से आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद दंपती को होम आइसोलेट करा दिया गया है।
विज्ञापन

वायरस में स्टेन का पता लगाने के लिए सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग जांच के लिए भेजा गया है। अब जिले में एक्टिव केस की संख्या पांच हो गई है।
जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि शहर के निवासी 72 वर्षीय बुजुर्ग अपनी 66 वर्षीय पत्नी का इलाज कराने मुंबई गए थे।
दो दिन पहले दंपती शहर आए थे। दिक्कत होने पर जांच कराई थी। जांच में दंपती कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। दंपती को होम आइसोलेट करा दिया गया है। ओम्रिकॉन की जांच के लिए सैंपल लखनऊ भेजा गया है।
आज से किशोर और किशोरियों को लगेंगे टीके
रायबरेली। जिले में 15 से 18 वर्ष की उम्र के किशोरों और किशोरियों को सोमवार से कोरोना की टीके लगाए जाएंगे। जिला अस्पताल के साथ ही सभी 19 सीएचसी में टीकाकरण के लिए सेंटर बनाए गए हैं।
विज्ञापन

शहर में दो सेंटर बनाए गए हैं। रोजाना 2100 किशोरों में टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है। भीड़ बढ़ने पर सेंटरों की संख्या बढ़ाई जाएगी।
जिला कोल्ड चेन मैनेजर अनिरुद्ध शुक्ला ने बताया कि तीन जनवरी से तकरीबन 2.03 लाख किशोरों को कोरोना का टीका लगाया जाएगा। किशोरों को कोवॉक्सिन लगेंगी। पर्याप्त मात्रा में कोवॉक्सिन की डोज मिल चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें