फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छप्पर उठाने का विरोध करने पर बुजुर्ग को मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
तिलोई (रायबरेली)। अमेठी जिले के मोहनगंज थाना क्षेत्र में रविवार की रात होलिका दहन में छप्पर डालने का विरोध करने पर एक बुजुर्ग की हत्या कर दी गई। गांव के ही कुछ लोगों ने लाठी-डंडों से हमला बोला और उसे पीट-पीटकर मार दिया। वारदात की जानकारी से सनसनी फैल गई। मामले में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है, लेकिन अभी तक किसी हत्या के आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। हालांकि पुलिस जल्द धरपकड़ करने का दावा कर रही है।
विज्ञापन

मोहनगंज थाना क्षेत्र के पूरे फंदा मजरे फूला निवासी छेदीलाल (70) ग्रामसभा की बनी गोशाला में चौकीदार करता था। प्रतिदिन की भांति रात में चौकीदारी कर रहा था। देर रात गंगाराम की झोपड़ी कुछ लोग उठाकर होलिका दहन में छोड़ने ले जा रहे थे। इतने में गंगाराम ने विरोध कर बचाव के लिए आवाज लगाई। आवाज सुनकर गोशाला की रखवाली कर रहा छेदीलाल मौके पर पहुंच गया। बताते हैं कि नशे धुत लोगों ने छेदीलाल को जमकर मारा पीटा।
इसकी जानकारी जब अन्य लोगों को हुई तो सूचना थानाध्यक्ष जावेद इकबाल को दी। थानाध्यक्ष ने मौके पर पहुंच कर उसका बयान भी लिया। घायल छेदीलाल को अस्पताल ले जाया जा रहा था, तभी रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। बुुजुर्ग की हत्या से परिवारीजनों में कोहराम मचा है। थानाध्यक्ष ने बताया कि गांव के ही रहने वाले कल्लू, राकेश और एक अन्य कल्लू व दो अज्ञात हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें