सलोन (रायबरेली)। छोटे भाइयों ने शनिवार को बड़े भाई को लाठी-डंडे से जमकर पीटा। बीचबचाव करने पर मां को चाकू मार दिया। महिला को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। बड़े भाई की तहरीर पर पुलिस ने छोटे भाइयों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
सलोन कोतवाली क्षेत्र के मदापुर मजरे मटका निवासी विजय के मुताबिक वह गांव स्थित पुराने घर में रहते हैं। उनके छोटे भाई प्रमोद व सोनू सड़क किनारे घर बनाकर रहते हैं। मां जगतपती छोटे भाइयों के साथ रहती हैं। सुबह वह मां से मिलने के लिए छोटे भाइयों के घर गए थे। इसी दौरान छोटे भाइयों से कहासुनी हो गई। उन्होंने लाठी-डंडे से उन्हें पीट दिया।
मां जगपती ने बीचबचाव करने का प्रयास किया तो छोटे भाइयों ने मां के बाएं हाथ में चाकू मार दिया। इससे मां घायल हो गई। कोतवाली प्रभारी शिवशंकर सिंह ने बताया कि प्रकरण में केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।