फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: महिला चोर गिरोह की आठ शातिर गिरफ्तार

Tue, 30 Sep 2025 01:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। लखनऊ, प्रयागराज समेत पांच जिलों में सक्रिय महिला चोर गिरोह की आठ शातिरों को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार किया। महिलाओं के पास से सोने की तीन चेन समेत अन्य सामान बरामद हुआ है।
विज्ञापन


सीओ सदर अरुण कुमार नौहवार के मुताबिक सुबह पांच बजे सूचना मिली कि कुछ महिलाएं जिला अस्पताल के पास चोरी की योजना बना रही हैं। सदर कोतवाली प्रभारी शिवशंकर सिंह ने टीम के साथ घेराबंदी करके आठ महिलाओं को पकड़ा।

इसमें गोरखपुर जिले के बासगांव थाना क्षेत्र के जरलही गांव की महिमा, बड़हलगंज थाना क्षेत्र के खडसरी की सुनीता, बासगांव थाना क्षेत्र के जरलही की गीता, जरलही की रिंकी, बस्ती जिले के मुंडियारी की शशिकल उर्फ मीना, उसकी बेटी सरिता, महराजगंज जिले के कोठारीबाग थाना क्षेत्र के खेसरारी की बिंदू उर्फ बीना, अंबेडकरनगर जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र के मुंगराडीला की उर्मिला शामिल हैं।
विज्ञापन


सीओ के मुताबिक पकड़ी गई महिलाओं का एक गिरोह है, जो रायबरेली के अलावा बस्ती, संतकबीरनगर, प्रयागराज, लखनऊ में सक्रिय है। महिलाएं यहां डेरा डालकर रहती थीं। इसके बाद चोरी की घटनाओं को अंजाम देती थीं। खासकर महिलाएं सराफा की दुकान में जाकर जेवरात दिखाने के बहाने चोरी करती थी।

बीते 13 सितंबर को कचहरी रोड स्थित सराफा की दुकान से महिलाओं ने आभूषण चोरी किए थे। सराफा व्यवसायी पुष्पेंद्र कुमार सोनी ने चोरी का केस दर्ज कराया था। महिलाओं के पास से तीन सोने की चेन के अलावा चोरी के उपकरण बरामद किए गए हैं।


भीड़भाड़ इलाके में थीं सक्रिय
सदर कोतवाली प्रभारी शिवशंकर सिंह के मुताबिक महिलाएं अक्सर भीड़भाड़ इलाके में सक्रिय रहती थीं। सराफा की दुकानों के अलावा लोगों के पॉकेट चोरी कर लेती थीं। महिला होने के नाते इन पर कोई शक नहीं करता था। घटनाओं को अंजाम देने के बाद अपने अस्थायी डेरों पर रहती थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें