फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में शिक्षक समेत आठ घायल, दो गंभीर

Mon, 04 Apr 2016 12:16 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज काेतवाली क्षेत्र में हुई तीन अलग-अलग मार्ग दुर्घटना में आठ लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां दो की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन


सरेनी थाना क्षेत्र के मलकेगांव निवासी अतुल कुमार त्रिवेदी लालबहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज में अध्यापक के पद पर है। वह रायबरेली में परीक्षा की कॉपी जांचकर लौट रहे थे। कटहा नाला के पास उन्हें चक्कर आ गया और वह गिर गए।

जिससे वह घायल हो गए। बहरामपुर गांव निवासी श्यामा देवी नवनीत कुमार के साथ बाइक से इलाज कराकर जा रही थी। धन्नीपुर गांव के पास एक वाहन ने उसे ठोकर मार दी। जिससे वह घायल हो गई। 
विज्ञापन


उधर खीरों थाना क्षेत्र के निहस्था निवासिनी शीतल देवी, राजेंद्र कुमार साहू, चौधराइन का पुरवा गांव रामसनेही, दीपेमऊ गांव निवासी अरुन सिंह, सोहवल गांव निवासी महेंद्र सिंह, जितेंद्र सिंह भी मार्ग दुर्घटना में घायल हो गए। घायलों को सीएचसी लाया गया। जहां अतुल कुमार त्रिवेदी व श्याम देवी की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल  रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें