फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब 10 बजे से खुलेंगे कक्षा एक से आठ तक के स्कूल

Wed, 07 Dec 2016 12:23 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
तनी रही कोहरे की चादर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिले में सर्दी का सितम बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को लोग ठंड से ठिठुरते रहे, लेकिन दिनभर सूर्यदेव के दर्शन नहीं हो सके। बस स्टेशन और रेलवे स्टेशन पर मुसाफिर सर्दी से ठिठुरते नजर आए। सर्दी बढ़ने के साथ ही प्रशासन ने बुधवार से सभी बोर्डों के स्कूलों का समय बदल दिया है।
विज्ञापन


डीएम अनुज कमार झा ने यूपी बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई, संस्कृत और मदरसा बोर्ड के विद्यालयों में कक्षा एक से कक्षा आठ तक की कक्षाओं का समय बुधवार से सुबह 10 बजे से अपराह्न तीन बजे तक कर दिया है। इससे छात्रों को सर्दी से राहत मिल सकेगी। हाईस्कूल और इंटर की कक्षाएं अपने समय पर ही चलेंगी।

जिले में कई दिनों से कोहरे का कहर है। मंगलवार सुबह घना कोहरा होने से वाहन रेंगते हुए चले। छात्र-छात्राओं को ठिठुरते हुए स्कूल जाना पड़ा। लोग घरों में ही दुबके रहे और सर्दी से बचने के लिए अलाव का सहारा लिया। दोपहर बाद कोहरे की धुंध छंट गई। पर आसमान में बदली थी।
विज्ञापन


इससे सूर्यदेव के दर्शन नहीं हो सके। रेलवे स्टेशन हो या फिर बस स्टेशन, दोनों स्थानों पर मुसाफिर ठंड से ठिठुरते हुए नजर आए। वहीं अलाव की व्यवस्था कहीं पर नहीं दिखी। लालगंज प्रतिनिधि के अनुसार अस्पताल, करुणा बाजार चौराहा, गांधी चौराहा समेत अन्य जगहों पर बुधवार को जल रहे अलावा के पास लोगों की भीड़ देखने को मिली। स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राओं के अलावा ड्यूटी करने वाले लोगों को भीषण ठंड में परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें