फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुशल प्रशासन अत्यंत आवश्यक- मुख्य महाप्रबंधक

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। एनटीपीसी ऊंचाहार मंगलवार को सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ हुआ। कोविड-19 के मानकों को अपनाते हुए कार्यक्रम का उद्घाटन कार्यकारी निदेशक मानव संसाधन संजय सिंह और मुख्य महाप्रबंधक भोलानाथ ने संयुक्त रूप से किया। जागरूकता सप्ताह में सतर्कता के विषय आधारित सतर्क भारत समृद्ध भारत पर विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

मुख्य महाप्रबंधक भोलानाथ ने कहा सार्वजनिक कार्यालयों में सरकारी कर्मचारियों से पारदर्शिता और कुशल प्रशासन अत्यंत आवश्यक है। हमारे समाज से भ्रष्टाचार का उन्मूलन एक कानूनी दायित्व ही नहीं हर भारतीय का एक नैतिक कर्तव्य भी है।
उन्होंने कहा कि जागरूकता सप्ताह के दौरान ऑनलाइन व्याख्यान, ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं और भ्रष्टाचार पर जागरूकता पैदा करने के लिए स्लोगन लेखन आदि का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

कार्यकारी निदेशक मानव संसाधन संजय सिंह ने कहा भ्रष्टाचार एक जटिल समस्या है। इसके लिए बहुआयामी कार्यवाई जरूरी है। इनमें से एक है प्रौद्योगिकी का प्रयोग। जिससे खुलापन और पारदर्शिता को बढ़ावा देने में मदद मिल सकती है। इस मौके पर असितदत्ता, अरिंदम बनेर्जी, केशव कुमार, एसके झा, दीपतेंदु, वंदना चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें