फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: प्रत्येक विद्यालय को मिलेंगे 700 रुपये

Mon, 28 Apr 2025 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। मध्याह्न भोजन योजना के तहत 2402 विद्यालयों को 700-700 रुपये दिए जाएंगे, ताकि भोजन बनाने और परोसने में स्वच्छता का ध्यान रखा जा सके। इस धनराशि का उपयोग रसोइया अपनी जरूरत को देखते हुए एप्रन, ग्लव्स, हेड कवर खरीदने में करेंगी। हाथ धोने का साबुन भी खरीदा जाएगा, ताकि भोजन का उपयोग करने से पहले और बाद में हाथ दो सकें। जरूरत पड़ने पर मध्याह्न भोजन संबंधी पंजिकाएं और फॉर्म खरीद सकेंगे।
विज्ञापन


जिला समन्वयक (एमडीएम) विनय कुमार तिवारी ने बताया कि जिले में 2402 विद्यालयों में मध्याह्न भोजन की व्यवस्था है। इन सभी विद्यालयों को 700-700 रुपये मिलेंगे। इसके लिए जिले को 16 लाख 81 हजार 400 रुपये का बजट मिला है। यह धनराशि संबंधित विद्यालयों में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस धनराशि से रसोइयों के लिए एप्रन, ग्लव्स, हेड कवर खरीदना होगा। हाथ धोने के लिए साबुन भी खरीदे जाएंगे। मध्याह्न भोजन संबंधी पंजिकाएं, लेखन सामग्री, फॉर्म्स आदि भी खरीदी जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें