फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: ई रिक्शा को ट्रक ने मारी टक्कर, पांच बच्चे व चालक घायल

Sat, 07 Feb 2026 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
शिवगढ़। स्टेट हाईवे बांदा-बहराइच पर तरौंजा प्राथमिक विद्यालय के पास केंद्रीय विद्यालय शिवगढ़ से छात्रों को लेकर लौट रहे ई रिक्शा को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में ई रिक्शा पलट जाने से उसमें सवार पांच विद्यार्थी और ई रिक्शा चालक घायल हो गए। एक घायल छात्र को एम्स व चालक को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही छात्रों के परिवार के लोग बदहवास हालात में सीएचसी पहुंचे।
विज्ञापन

शुक्रवार को शाम करीब चार बजे ई रिक्शा चालक अमित कुमार निवासी तरौंजा केंद्रीय विद्यालय में पढ़ने वाले अभिनव सिंह (7) निवासी निबौलापुर, लकी यादव (12) निवासी निबौलापुर, कुंभी निवासी शौर्या (12), रुद्र सिंह (7) व अनन्या सिंह (13) को वाहन में बैठकर उनके घर छोड़ने जा रहा था। रास्ते में तरौंजा प्राथमिक विद्यालय के पास बछरावां से हैदरगढ़ जा रहे ट्रक ने ई रिक्शा को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में चालक के साथ उसमें बैठे पांचों बच्चें घायल हो गए। बच्चों की चीख पुकार सुनकर लोग मदद के लिए पहुंचे।
मौके से चालक ट्रक लेकर भाग निकला। सभी घायलों को सीएचसी ले जाया गया, जहां ई रिक्शा चालक को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर व छात्र अभिनव सिंह को एम्स रायबरेली रेफर कर दिया गया। दोनों के सिर में गंभीर चोट आई है। थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि मामूली रूप से घायल छात्रा लक्की यादव, शौर्य, रूद्र सिंह और अनन्या का प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। इस मामले में पुलिस को अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई तय होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें