फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुलूस के दौरान बवाल, दुकान में तोड़फोड़ से आक्रोश

Mon, 14 Dec 2015 11:17 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
इसी दौरान रेलवे स्टेशन रोड स्थित एक प्रिटिंग प्रेस की दुकान में तोड़फोड़ की। घटना के विरोध में लोगों ने कस्बे की दुकानें बंद कर दीं और कोतवाली का घेराव किया।
विज्ञापन


तनाव को देखते हुए मौके पर पुलिस और एक प्लाटून पीएसी तैनात की गई है। एसडीएम दिलीप कुमार त्रिगुणायत और सीओ रामअर्ज ने बताया कि स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है।

सोमवार सुबह मुसलमान चिकमंडी चौराहे पर जमा हुए और नारेबाजी शुरू कर दी। यहां से जुलूस की शक्ल में निकलकर यह लोग अंबेडकर मार्ग होते हुए बड़ी मस्जिद, कांचमील मस्जिद होकर गुरुबख्शगंज चौराहे पर पहुंचकर मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम और सीओ को दिया।
विज्ञापन


इससे पहले जब यह जुलूस स्टेशन रोड पहुंचा तो वहां लोगों ने हिंद आर्ट प्रिटिंग प्रेस की दुकान पर काम कर लोगों ने झगड़ा कर लिया। दुकान के सामने खड़े स्कूटर सहित वहां रखे सामान में तोड़फोड़ की।

घटना के विरोध में लोगों ने दुकानें बंद करा दीं। दुकानदार ने पुलिस को दी गई तहरीर में पांच लोगों को नामजद करते हुए 200 अज्ञात लोगों पर दुकान में घुसकर मारपीट करने और लूटपाट करने का आरोप लगाया है।

पुलिस ने आरोपियों के विरुद्घ गंभीर धाराओं में मुकदमा लिख लिया है। दूसरे गुट के लोगों का कहना है कि जब उनका जुलूस रेलवे स्टेशन रोड स्थित प्रिटिंग प्रेस के पास पहुंचा, तभी जुलूस पर पथराव शुरू कर दिया गया, जिसको लेकर यह विवाद हुआ है।

वहीं एसडीएम दिलीप कुमार त्रिगुणायत और सीओ रामअर्ज ने बताया कि उन्होंने लालगंज का भ्रमण कर लोगों से शांति और अमन बनाए रखने की अपील की है।

दुकानें बंद कराने वालों पर सख्ती भी की गई है। आगे भी अमन और शांति को भंग करने की कोशिश करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। अराजकता करने वालों के विरुद्घ पुलिस ने केस लिख लिया है।

जांच के साथ ही कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कोतवाल धनंजय सिंह ने बताया कि विना सक्षम अधिकारी की अनुमति के जुलूस निकालने के लिए पांच नामजद और 200 अज्ञात लोगों पर केस दर्ज कराया गया है।

दुकान में तोड़फोड़ करने की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। अराजकता फैलाने वालों के विरुद्घ पुलिस सख्ती से पेश आएगी। एक प्लाटून पीएसी भी बुला ली गई है। 
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें