फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौराणिक नगरी रंगों से सराबोर, खूब उड़ा अबीर-गुलाल

Sat, 18 Mar 2017 12:02 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
होली - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पौराणिक नगरी में तीन दिन के शोक के बाद शुक्रवार को डलमऊ कस्बे समेत 36 गांवों में होली धूमधाम से मनाई गई। बच्चों के साथ बड़े, बुजुर्ग सभी ने रंग, गुलाल और अबीर लगाकर एक-दूसरे को होली की बधाई दी। यह सिलसिला दोपहर बाद तक चलता रहा। 
विज्ञापन


होली की उमंग, रंगों की बौछार और अबीर-गुलाल के बीच शुक्रवार सुबह से ही बच्चों और युवकों की टोलियों ने खूब हुड़दंग किया। गुजरने वाले लोगों को रंग से सराबोर किया। वहीं महिलाओं ने एक-दूसरे के घरों में मंडली के साथ पहुंचकर रंग खेला।

गांवों में फाग गायन हुए, तो बच्चों ने डीजे पर जमकर डांस किया। कहीं पर ढोलक की थाप, तो कहीं पर मंजीरा की धुन पर फाग गायन हुआ। डलमऊ, मुराई बाग कस्बा, नाथखेड़ा, खपराताल, पूरे रेवती सिंह, पखरौली, सुरजूपुर, कटरा, पम्पापुर, लाल का पुरवा, अंबारा, पूरे सुबेदार, खजूरी समेत अन्य गांवों में होली की धूम रही।
विज्ञापन


बच्चों और युवाओं ने खूब मस्ती की। बच्चों की टोलियां हाथ में पिचकारी लेकर एक-दूसरे पर रंग डालते रहे। हाईस्कूल, इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा होने के कारण पुलिस प्रशासन सतर्क रहा। शुक्रवार को हाईस्कूल में संगीत और इंटर की गृहविज्ञान परीक्षा होने के कारण परीक्षार्थियों की संख्या काफी कम रही।
विज्ञापन


इसके चलते प्रशासन को कोई खास परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। एसडीएम एस सुधाकरन, सीओ एसपी उपाध्याय, कोतवाल विजय प्रताप मुस्तैद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें