फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुधमुंही बच्ची को झाड़ियों में फेंक दिया...

विज्ञापन
रायबरेली में रविवार को खीरों में लावारिस मिली मासूम के साथ महिला। - फोटो : RAIBARAILY
विज्ञापन
रायबरेली। भीख मांगकर गुजारा करने वाली युवती को एक दुधमुंही बच्ची रविवार को झाड़ियों में मिली तो हड़कंप मच गया। युवती बच्ची को अपने साथ ले गई और घर ले जाकर दूध भी पिलाया। इसके बाद सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने बच्ची को जिला अस्पताल में एक महिला सिपाही की देखरेख में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

खीरो थाना के एकौनी गांव की रहने वाली अनुपम आसपास के गांव में भीख मांगकर अपने परिवार का खर्च चलाती है। रविवार सुबह करीब 9 बजे वह भीख माँगने के लिए घर से गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र के डोमापुर गांव की तरफ निकली थी। डोमापुर गांव के बगल में बसहा नाला के पुल के पास झाड़ियों में करीब 15 दिन की बच्ची मिली, जो रो रही थी।
थानेदार अरुण सिंह का कहना है कि बच्ची कुछ कमजोर थी। इसलिए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बच्ची की देखरेख के लिए एक महिला सिपाही की ड्यूटी लगाई गई है। बच्ची के बाएं हाथ की अंगुली के नाखून में स्याही लगी हुई है, जिससे प्रतीत होता है कि बच्ची को पोलियो की दवा पिलायी गई। प्रकरण की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें