महराजगंज में सड़क पर खड़ा क्षतिग्रस्त ट्रक।
महाराजगंज। क्षेत्र के नवोदय चौराहा पर रविवार रात तेज रफ्तार ट्रक ने अफरातफरी मचा दी। शराब के नशे में ट्रक चला रहा चालक बेहोश हो गयाए जिससे उसका वाहन से नियंत्रण छूट दिया। इससे ट्रक ने तीन गुमटियों, एक ऑटो व एक घर की टिन शेड को तोड़ दी। रात करीब 9ः30 बजे महाराजगंज की तरफ से रायबरेली से एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित हो गया। इसके बाद ट्रक ने अजीजगंज निवासी राजेंद्र की पान की गुमटी, सैनपुर निवासी जयशंकर की सैलून की गुमटी व सर्वेश मौर्य की दुकान का काउंटर को तोड़ दिया। साथ ही रामबाबू के घर के बाहर रखा टिनशेड भी गिरा दिया।
इसके बाद ट्रक डॉक्टर हीरालाल के घर के बाहर स्थित बिजली के खंभे को टक्कर मारते हुए गिट्टी के देर में फंस गया। इसके बाद लोगों ने ट्रक में छानबीन की तो चालक शराब के नशे में बेहोश अवस्था में मिला। उसे ट्रक से बाहर निकाल कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महाराजगंज भेजा गया। कोतवाल जगदीश यादव ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। छानबीन की जा रही है। संवाद