फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: भगवा भेष में पैसा मांगा, देने से इंकार पर चाकू से मारने का किया प्रयास

Mon, 15 Dec 2025 12:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। पैसा न देने पर भगवा भेष में घूम रहे लोगों ने विहिप नेता को जान से मारने का प्रयास किया। एक आरोपी मौके से पकड़ा गया, जबकि अन्य फरार हो गए।
विज्ञापन

फिरोज गांधी नगर निवासी अरविंद कुमार सिंह के मुताबिक, वह विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के विधि प्रकोष्ठ जिला संयोजक में है। रविवार सुबह अपने कार्य से शहर की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान छह लोग उन्हें दिखे। उन्होंने भगवास्त्र धारणकर रखा था। साथ ही रामानामी पटका ले रखा था। गले में रुदाक्ष की माला थी। सभी ने उन्हेंं रोककर पैसा मांगा तो उन्होंने देने से इन्कार कर दिया। इस दौरान एक युवक ने चाकू निकाला और उन्हें जान से मारने का प्रयास किया। शोरगुल पर आसपास के लोग पहुंचे तो उसे पकड़ लिया, जबकि उसके पांच साथी फरार हो गए। विहिप नेता ने बताया कि पकड़े गए आरोपी के पास से आधार कार्ड में उसका नाम सलीम लिखा था। सदर कोतवाली प्रभारी शिवशंकर सिंह ने बताया कि आरोपी घूम-घूमकर भीख मांगने का काम करते हैं। आरोपी सलीम का शांतिभंग में चालान किया गया है। उसके अन्य साथियों के बारे में पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें