फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा किनारे की मिट्टी धंसी, पानी में डूबा बालक

विज्ञापन
विज्ञापन
डलमऊ (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में बुधवार को गंगा किनारे मवेशी चराने गया एक बालक किनारे की मिट्टी धंसने से धारा में चला गया। पानी का बहाव तेज होने के कारण बालक पानी में डूब गया। इसकी जानकारी होने पर घरवाले रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

पुलिस ने गोताखोरों की मदद से खोजबीन कराई, लेकिन देर शाम तक उसका पता नहीं चल सका था। उपजिलाधिकारी डलमऊ विजय कुमार और कोतवाली प्रभारी राजेश सिंह भी मौके पर पहुंचे।
गदागंज थाना क्षेत्र के दाउदपुर गढ़ई ग्राम निवासी दिलीप कुमार का पुत्र प्रिंसू (8) तीन माह से डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चांदपुर लूक गांव में अपनी मौसी के यहां रहता था। बुधवार को गांव के अन्य बच्चों के साथ वह मवेशी चराने गंगा नदी के किनारे गया था।
विज्ञापन

गंगा नदी के किनारे नित्यक्रिया करते समय गंगा किनारे की मिट्टी धंसक गई। मिट्टी के साथ प्रिंसू भी नदी में चला गया। देखते ही देखते वह पानी में डूब गया। साथ में मवेशी चरा बच्चों ने इसकी जानकारी घरवालों को दी।
परिवारीजन रोते-बिखते गंगा किनारे पहुंचे। डलमऊ पुलिस भी आ गई। एसडीएम विजय कुमार और कोतवाली प्रभारी राजेश सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। गोताखोरों और नाविकों की मदद खोजबीन कराई, लेकिन देर शाम तक बालक का कुछ पता नहीं चला। कोतवाल राजेश सिंह ने बताया कि बालक की खोजबीन जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें