फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवारीजनों से परेशान बुजुर्ग नहर में कूदा, चार घंटे तक खोजती रही पुलिस, तैरकर निकला और सीधे पहुंचा थाने

विज्ञापन
विज्ञापन
शिवगढ़ (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में मंगलवार रात परिवारीजनों से परेशान होकर एक बुजुर्ग शारदा सहायक नहर में कूद गया। जानकारी पर एएसपी समेत कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन

करीब चार घंटे तक की खोजबीन के बाद भी बुजुर्ग का कुछ पता नहीं चल पाया। बाद में बुजुर्ग स्वयं थाने पहुंचा तो पुलिस ने राहत की सांस ली। बुजुर्ग का कहना था कि परिवारीजनों से तंग होकर वह नहर में कूदा था। तैराकी जानने की वजह से उसकी जान बच गई।
शिवगढ़ के पूरे गंगादीन मजरे चितवनियां गांव निवासी किरशन (72) सोमवार को घर से शिवगढ़ जाने की बात कहकर निकला था, लेकिन शाम छह बजे तक जब वापस नहीं लौटा तो परिवारीजनों ने खोबजीन शुरू की।
विज्ञापन

पता चला कि बुुजुर्ग पुल पर आधार कार्ड रखकर नहर में कूद गया है। परिवारीजनों ने इसकी सूचना शिवगढ़ और बछरावां थाने में दी। करीब चार घंटे तक बछरावां और शिवगढ़ थाने की पुलिस परेशान रही।
पुलिस ने कई गोताखोरों को भी शारदा नहर में उतारा, लेकिन रात 10.30 बजे तक बुजुर्ग का कहीं अता-पता नहीं चला। मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव, सीओ राम किशोर सिंह भी पहुंचे।
दोनों थानों की पुलिस निराश होकर थाने पहुंच गई। रात 10.30 बजे बुजुर्ग शिवगढ़ थाने पहुंचा तो पुलिस ने राहत की सांस ली। एएसपी ने बताया कि पूछताछ में किरशन ने बताया कि वह घर से परेशान था। इसलिए नहर में कूद गया था।
तैराकी जानने के कारण वह बाहर निकल आया। पुलिस ने दामाद रामू को बुलाकर किरशन को उनके सुपुर्द कर दिया है। थानेदार रवींद्र सोनकर का कहना है कि इससे पहले भी बुजुर्ग घर से लापता हो चुका है। दोबारा ऐसा न करने की हिदायत देते हुए उसे घर जाने दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें