फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा नदी पुल पर मिला सुसाइड नोट, अधेड़ का नहीं लगा सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
डलमऊ (रायबरेली)। गंगा नदी पुल पर गुरुवार को साइकिल के साथ एक सुसाइड नोट मिलने से हड़कंप मच गया। सुसाइड नोट में अधेड़ ने नदी में कूदकर खुदकुशी करने बात लिखी थी।
विज्ञापन

पुलिस ने नदी में खोजबीन कराई, लेकिन अधेड़ का कुछ पता नहीं चल सका। सूचना पर परिवारीजन भी मौके पर पहुंचे। पुलिस का दावा है कि लाइनमैन से तंग होकर अधेड़ ने सुसाइड नोट लिखा है। उसकी तलाश की जा रही है।
डलमऊ-फतेहपुर मार्ग पर सुबह करीब 5 बजे पुलिस की चेकिंग के दौरान गंगा नदी पुल पर एक साइकिल, बैग एवं सुसाइड नोट मिलने से हड़कंप मच गया। सुसाइड नोट में राजू साहू (50) निवासी संध्या इरादतपुर धामी थाना हथगांव जनपद फतेहपुर ने लाइनमैन मनोज कुमार पर पैसे के लेनदेन में उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए गंगा में कूदकर आत्महत्या करने की बात लिखी थी।
विज्ञापन

पुलिस ने सूचना देकर परिवारीजनों को मौके पर बुलाया गया। अधेड़ की गोताखोर के माध्यम से नदी में खोजबीन कराई गई, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया। कोतवाली प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि अधेड़ की खोजबीन कराई जा रही है। सच में वह नदी में कूदा या फिर सुसाइड नोट गलत है, इस बारे में पड़ताल कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें